WhatsApp क्या हुआ बड़े अपडेट, नया फीचर्स में बनेगा फोटो से वीडियो

Published On: December 12, 2025
WhatsApp New Update
WhatsApp क्या हुआ बड़े अपडेट, नया फीचर्स में बनेगा फोटो से वीडियो

WhatsApp ने गुरुवार को छुट्टियों के मौसम से पहले अपने ऐप में कई नए फीचर्स लाने का अनाउंस किए। Meta के मालिकाना हक वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का नया Missed Call Messages फीचर ट्रेडिशनल वॉयसमेल का रिप्लेसमेंट है, जिसे अपनों से बात करने को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं Meta AI से इमेज बनाने में भी अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें इमेज को छोटे वीडियो में एनिमेट करने की एबिलिटी और इंप्रूव्ड जेनरेशन क्वालिटी शामिल है।

WhatsApp का नया फीचर्स

Missed Call Messages WhatsApp का नया फीचर है, जो यूजर्स को नोट रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है जब रिसीवर कॉल अटेंड करने के लिए अवेलेबल नहीं होता। कॉल टाइप के अनुसार, वे वॉयस या वीडियो नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं और एक टैप से भेज सकते हैं। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘ये नया तरीका वॉयसमेल को पुरानी बात बना देगा।

यूजर्स वॉयस चैट के दौरान बाकी बातचीत को रोके बिना ‘चीयर्स!’ जैसे नए रिएक्शन से रिएक्ट कर सकते हैं। साथ ही, WhatsApp वीडियो कॉल में स्पीकर को प्रायोरिटी देने वाला फीचर लेकर आया है।

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Meta AI इमेज बनाने में इम्प्रूवमेंट कर रहा है। इसमें Flux और Midjourney की नई इमेज जेनरेशन मॉडल कैपेबिलिटीज शामिल हैं। WhatsApp का दावा है कि छुट्टियों के मौसम से पहले एनुअल हॉलीडे ग्रीटिंग जैसी इमेज बनाने में ‘बहुत बड़ा’ सुधार हुआ है।

Meta AI ने इमेज एनिमेशन कैपेबिलिटीज पेश की हैं। WhatsApp के अनुसार, यूजर किसी भी फोटो को दिए गए प्रॉम्प्ट और मैसेज के आधार पर छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। डेस्कटॉप पर, ऐप में चैट के अंदर डॉक्यूमेंट, लिंक और मीडिया को आसानी से सॉर्ट करने के लिए नया मीडिया टैब उपलब्ध है। लिंक प्रीव्यू का लुक भी बेहतर होने का दावा किया गया है।

आखिरी बदलावों में से एक है स्टेटस पर नए स्टिकर्स। यूजर्स म्यूजिक लिरिक्स, इंटरैक्टिव स्टिकर्स और सवाल जोड़ सकते हैं जिनका जवाब दूसरे दे सकते हैं। WhatsApp चैनल्स पर भी क्वेशचन फीचर ऑफर कर रहा है। Meta के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह फीचर एडमिन्स को अपनी ऑडियंस हायर लेवल पर इंगेज होने और रियल टाइम में जवाब पाने की इजाजत देगा।

————– समाप्त —————–

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment