- असम की होजाई जिले में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों से टकरा गया
- ट्रेन इंजन के साथ 5 डिब्बे पटरी से बाहर
- इस हादसे में यात्री को कुछ नहीं हुआ है।
नमस्कार साथियों: 20 दिसंबर 2025 को रात के करीब 2.17 बजे असम की होजाई जिले में सैरांग नई दिल्ली का राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों की झुंड से टकरा गया, इस टकर इतना बड़ा था कि ट्रेन का इंजन के साथ 5 डिब्बे पटरी से निकल गया। इसके बीच आठ हाथियों का मौत हो गया ओर एक घायल हुआ है। अच्छा बात यह कि इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुए।
यह दुर्घटना गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर से दूर जमुनामुख-कामपुर सेक्शन हुआ। हाथी के झुंड को देख कर लोगो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लेकिन ट्रेन की रप्तार बहुत तेज था, इस केलिए बचाव मुश्किल हो गया।
एनडीटीवी रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे तुरंत अपना कार्य शुरू किए ओर जो यात्री थे उनको दूसरे डब्बे में शिफ्ट किया जाएगा। गुवाहाटी पहुंच कर अतिरिक्त डब्बे जुड़ा जाएगा। ताकि ट्रेन अपना आगे की यात्रियों केलिए सीट मिल सके।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार भारत में पिछले दशक में 200 से ज्यादा हाथी ट्रेन से टकराकर मारे जा चुके हैं और पूर्वोत्तर के अनुसार यह ज्यादा हैं।
क्यों हो रहा है?
इसका बजह जंगल साफ होने के कारण फसल के तलाश में हाथियों ट्रेन के पटरी पार करते समय ट्रेन से टक्कर होता है। दिलचस्प बात यह कि यह जगह आधिकारिक रूप से चिह्नित ‘हाथी कॉरिडोर’ नहीं है, तो यह दर्शाता है की अभी हाथियों का गति अब अनुमान नहीं किया जा सकता। बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के कारण ओ नया रास्ता की तलाश में हैं।
आगे क्या?
इसके जैसे हादसे आगे ना हो इस केलिए रेलवे मंत्रालय का सभी जंगल के इलाकों में अपना AI आधारित इंदूजन डिटेक्शन सिस्टम (IDS) को लगाना होगा। ट्रेन रप्तार को दीमा करना चाहिए और अंडरपास या ओवरपास बनाना चाहिए। बन विभाग ओर रेलवे के बीच रियल टाइम कोऑर्डिनेशन जरूरी हैं। यह हादसा बहुत दर्दनाक है, लेकिन इसमें कुछ नियम बदले तो शायद उन आठ हाथियों का मौत व्यर्थ नहीं जाएगी।
#WATCH | Maligaon, Assam | Loco pilot applied emergency brakes and stopped the train. Restoration work completed and no injuries have occurred: Kapinjal Kishore Sharma, Chief Public Relations Officer of the Northeast Frontier Railway.
— ANI (@ANI) December 20, 2025
(Visuals from the spot)
(Source: Northeast… https://t.co/n9mzFHUKZM pic.twitter.com/jvhTNmgl3F
————– समाप्त —————–