1 फरवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियमः केंद्रीय बजट से पहले LPG, फास्टैग और अन्य बदलावों की पूरी जानकारी

Published On: January 29, 2026

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा के केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह बजट देश की इनकम टैक्स, खर्च, टैक्स व्यवस्था, सब्सिडी और सरकारी प्राथमिकताओं का ऐलान करेगी। लेकिन बजट पेश होने से पहले ही, यानी 1 फरवरी से ही कई नियम बदलने जा रहे हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। खाश तौर पर LPG सिलेंडर की कीमतें, बैंकिंग नियम और फास्टैग से जुड़े बदलाब शामिल हैं।

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को देश की तेल विपणन कंपनियां IOC, BPCL और HPCL एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले तीन महीनों से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है, हालांकि बीच बीच में कुछ राहत भी मिली। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में पिछली कुछ महीनों से कोई बदलाब नहीं हुआ है। विशेषज्ञों और बाजार के जानकारियों का अनुमान है कि 1 फरवरी 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमत में मामूली कटौती हो सकती है।

फास्टैग नियम में बड़ा बदलाब

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी 2026 से फास्टैग से जुड़ा एक अहम नियम बदलने का ऐलान किया है। अब नई गाड़ियों के लिए फास्टैग लेने समय e KYC की झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पहले नई गाड़ी खरीदने पर फास्टैग के लिए आधार OTP या बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य था। इससे कई बार डीलरशिप पर देरी होती थी।

केंद्रीय बजट 2026-27 की उम्मीद

संबंधित के अनुच्छेद 112 के तहत हर साल फरवरी के अंतिम तारीख से पहले बजट पेश करना अनिवार्य है। इस बार यह रविवार को पड़ रहा है, बजट में आमतौर पर, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव या छूट, कॉर्पोरेट टैक्स में राहत, सब्सिडी (खासकर LPG, उर्वरक, खाद्य), इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए आवंटन और नई योजनाओं या पुरानी योजनाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन: बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में सभी 5 लोगों की मौत

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

1 thought on “1 फरवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियमः केंद्रीय बजट से पहले LPG, फास्टैग और अन्य बदलावों की पूरी जानकारी”

Leave a Comment