Yogi Government Township: उत्तर प्रदेश में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरतें को पूरा करने के लिए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाया है। आवास विभाग ने प्रदेश भर में 114 नई टाउनशिप बसाने का स्केच (Sketch) तैयारी कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले 100 टाउनशिप बसाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन आवास विकाश परिषद की रिपोर्ट के आधार पर इसको बढ़ाकर 114 कर दिया गया है।
क्यों जरूरी है ये 114 नई टाउनशिप?
उत्तर प्रदेश में शहरीकरण की रफ्तार बहुत तेज है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर जैसे शहरों में आबादी लगातार बढ़ रही है। इससे आवास की मांग बढ़ी है, लेकिन व्यवस्थित आवासीय क्षेत्रों की कमी के कारण अवैध कॉलोनियां फल-फूल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए व्यवस्थित टाउनशिप बसाने का फैसला लिया। इन टाउनशिप में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने का प्रयास
शहरों के आसपास अवैध प्लॉटिंग कॉलोनियां बसने से विकाश बाधित होता है। प्रॉपर्टी डीलर बिना मंजूरी के प्लॉटिंग करते हैं, जिससे पानी, बिजली जैसे सुविधाएं नहीं मिलती, कानूनी विवाद बढ़ते हैं और प्राधिकरणों को बार बार करवाई करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री इस समस्या को खत्म करने के लिए टाउनशिप बसाने की निर्देश दिया है। नई टाउनशिप में सभी सुविधाएं पहले से उपलब्ध होगी, ताकि लोग अवैध कॉलोनियों की ओर न जाएं।
प्रदेश में सुनियोजित शहरी विकास को गति देते हुए 114 नई टाउनशिप स्थापित की जाएंगी।
— Government of UP (@UPGovt) February 16, 2026
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना और तेजी से बढ़ती शहरी आबादी के अनुरूप बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है। pic.twitter.com/RmLR0J021w
विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन को सबसे ज्यादा बजट
मनरेगा की जगह लेने वाली विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (VBGRAM) को ग्रामीण विकाश विभाग का सबसे बड़ा हिसा मिला है। पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग को कुल बजट में VBGRAM के लिए ₹95,692 करोड़ आवंटित किए गए हैं। यह विभाग के कुल बजट का 40% है। यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी, आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए है।
उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर हब बनेगा
उत्तर प्रदेश को देश का सेमीकंडक्टर केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 21 फरवरी 2026 को गौतम बुद्ध नगर के यीदा क्षेत्र में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर संयंत्र का शिलान्यास होगा। यह संयुक्त उद्यम एचसीएल ग्रुप ओर फॉक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा है। यह 48 एकड़ भूमि पर संयंत्र बनेगा।
यह भी पढ़ें- Cheque Bounce होने पर जेल और जुर्माना? जानिए कानून और इससे बचाब की तरीके