New Rules 1 April 2026: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, टैक्स, बैंकिंग, निवेश और घरेलू खर्चों पर सीधा असर डालेंगे। केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 और विभिन्न अधिसूचनाओं के माध्यम से इन बदलावों को अंतिम रूप दिया है। मार्च में कोई बड़ा नियम नहीं बदला है (सिवाय LPG सिलेंडर कीमतों के सामान्य मासिक रिव्यू के), लेकिन अप्रैल से कई ऐसे बदलाव लागू होंगे जिन्हें आम आदमी को समझना बहुत जरूरी है।
पैन कार्ड से जुड़े कई छूट
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के इस्तेमाल की सीमा में काफी ढील दी गई है। पहले छोटे-मोटे लेन-देन पर भी पैन देना पड़ता था, लेकिन अब कई जगहों पर यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपये प्रति वर्ष तक केश जमा या निकासी पर अब पेन डिटेल देना जरूरी नहीं होगा।
- होटल, रेस्टॉरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपये तक के खर्च पर पैन नहीं देना होगा।
- अगर आप कार या बाइक खरीद रहे हैं और उसकी कीमत 5 लाख रुपये तक है, तो इसके लिए पैन की जरूरत नहीं होगी।
- 20 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी डील के लिए भी पेन देना अब अनिवार्य नहीं रहेगा।
ITR फाइलिंग डेडलाइन में बदलाव
आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग की समय-सीमा में भी बदलाव किया गया है।
- अगर बिना ऑडिट वाला बिजनेस या प्रोफेशन है, तो अब ITR 31 जुलाई की जगह 31 अगस्त तक फाइल किया जा सकता है।
- छोटे व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को एक महीने की अतिरिक्त राहत मिलेगी।
- सैलरी क्लास (आम आदमी) के लिए ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि अभी भी 31 जुलाई ही रहेगी।
- ITR-1 ओर ITR-2 फाइल करने वालों की लास्ट डेट भी 31 जुलाई ही रहेगी।
MACT से मिलने वाले मुआवजे के ब्याज पर टैक्स छूट
मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) से मिलने वाले मुआवजे पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले इस मुआवजे पर ब्याज पर टैक्स लगता था। अब यह छूट दी गई है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों को अधिक राशि मिल सकेगी।
बच्चों की पढ़ाई पर लगने वाले टैक्स में बड़ी राहत
बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों पर टैक्स छूट में काफी बढ़ोतरी की गई है।
- एजुकेशन अलाउंस पर छूट पहले 100 रुपये प्रति माह थी, अब यह बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह हो गई है।
- हॉस्टल अलाउंस पर छूट पहले 300 रुपये प्रति माह थी, अब यह 9,000 रुपये प्रति माह हो गई है।
- यह छूट अधिकतम 2 बच्चों के लिए मिलेगी।
शेयर बाजार में फ्यूचर ट्रेडिंग महंगी SST में बढ़ोतरी
शेयर बाजार में फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग करने वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला है।
- फ्यूचर ट्रेडिंग पर STT पहले 0.02% था, अब 0.05% हो जाएगा।
- ऑप्शन प्रीमियम पर STT पहले 0.10% था, अब 0.15% हो जाएगा।
- ऑप्शन एक्सरसाइज पर भी 0.15% STT लगेगा।
मार्च में क्या होगा?
मार्च में कोई बड़ा नियम नहीं बदलेगा। केवल LPG सिलेंडर की कीमतों का सामान्य मासिक रिव्यू होगा। गैस एजेंसियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर दाम में बदलाव करती हैं। इसलिए 1 मार्च को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, लेकिन कोई नया नियम नहीं आएगा।