ICAI CA Final January 2026 Result: चार्टर्ड अकाउंटेंसी के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक CA Final की जनवरी 2026 सत्र की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 1 मार्च 2026 को किसी भी समय CA Final रिजल्ट जारी कर सकते है।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ical.org पर उपलब्ध होंगे, जहां छात्रों अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ICAI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रिजल्ट के साथ-साथ टॉप 50 ऑल इंडिया रैंकर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Students या Examination सेक्शन में जाएं।
Results या CA Final January 2026 Result के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए Download या Print ऑप्शन में क्लिक करें।
Result Link: https://icai.nic.in/caresult/
नोट: रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करने से बचे। यदि लॉगिन में समस्या आए तो ब्राउजर कैश क्लियर करके दोबारा कोशिश करें।
टॉप 50 रैंकर्स की लिस्ट कब और कहां जारी होगी?
ICAI हर CA Final रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) आधारित टॉप 50 छात्रों की लिस्ट भी जारी करता है। यह लिस्ट रिजल्ट पेज पर ही उपलब्ध होगी। इसमें शामिल होगा:
- रैंक
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- कुल अंक
- प्रतिशत
- शहर/राज्य
ईमेल से भी मिलेगा रिजल्ट अपडेट
ICAI ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा दी है जिन्होंने पहले से पोर्टल पर अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करवाया है। ऐसे छात्रों को रिजल्ट की जानकारी सीधे ईमेल पर मिल जाएगी। ईमेल में रिजल्ट का लिंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का विकल्प होगा। यदि आपने ईमेल रजिस्टर नहीं करवाया है, तो चिंता न करें वेबसाइट से लॉग इन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अंतिम बात
CA Final जनवरी 2026 का रिजल्ट उन छात्रों के लिए नई शुरुआत का क्षण होगा। पास होने वाले छात्रों को बधाई और फेल होने वाले छात्रों को हिम्मत। अगला प्रयास और बेहतर होगा। आज किसी भी समय रिजल्ट आ सकता है Icai.org पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें- RSSB REET Mains Answer Key 2026 OUT: इन स्टेप्स को फॉल करके डाउनलोड करें और परीक्षा पैटर्न की जानकारी