LPG Price Update: कतर ने ईरान-इजराइल तनाव के बीच LNG उत्पादन सुविधाएं पूरी तरह बंद कीं, 40% आयात प्रभावित

Published On: March 6, 2026

LPG Price Update: ईरान और इजराइल के बीच बढ़‌ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा आने लगा है। कतर ने अपने लिक्रिफाइड नेचुरल गैस (LNG) उत्पादन की प्रमुख सुविधाएं पूरी तरह बंद करने का घोषणा कर दिया है। यह जानकारी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है। कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG निर्यातक देशों में से एक है और भारत इसका सबसे बड़ा ग्राहक है। इस शटडाउन से भारत में CNG, PNG और एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ गैस की किल्लत का खतरा मंडरा रहा है। कतर की यह घोषणा ईरानी जवाबी हमलों के ठीक बीच आई है।

भारत पर क्या असर पड़ेगा?

भारत अपनी जरूरत का लगभग 40% LNG कतर से आयात करता है। यह मात्रा सालाना करीब 2.7 करोड़ टन है। बाहरी देशों से आने वाली LNG को ही गैस में बदलकर भारत में CNG और PNG की सप्लाई की जाती है। जहाजों की आवाजाही रुकने से घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की कटौती हो सकती है। सिटी गैस कंपनियों ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुथरे तो CNG और PNG की कीमतें बढ़ सकती हैं।

भारत की गैस निर्भरता और विकल्प क्या हैं?

भारत अपनी कुल गैस जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। कतर के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात से भी आयात होता है। लेकिन कतर से आने वाली मात्रा सबसे ज्यादा है। अगर कतर की सप्लाई 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक प्रभावित रही तोः

  • CNG स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती है
  • PNG कीमतों में 10-20% तक बढ़ोतरी संभव
  • एलपीजी सिलेंडर की किल्लत या दाम बढ़ने का खतरा
  • उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है
  • पावर प्लांट्स में गैस आधारित बिजली उत्पादन कम हो सकता है

भारत सरकार और कंपनियों की तैयारी

सिटी गैस कंपनियों ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है कि अगर सप्लाई में 40% कटौती हुई तो कीमतें बढ़ेगी। सरकार ने भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि वैकल्पिक स्रोतों से आयात बढ़ाया जा सकता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कतर की जगह तुरंत कोई अन्य देश इतनी बड़ी मात्रा नहीं दे सकता।

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

  • CNG/PNG इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिक और घरेलू उपभोक्ता अगले कुछ हफ्तों में कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहें।
  • एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पहले से कर लें।
  • समाचारों पर नजर रखें स्थिति बदलने पर कीमतों में बदलाव हो सकता है।

अंतिम बात

ईरान-इजराइल तनाव के बीच कतर का LNG उत्पादन बंद होना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। 40% आयात प्रभावित होने से CNG, PNG और एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत का खतरा है। सरकार और कंपनियां वैकल्पिक व्यवस्था पर काम कर रही है. लेकिन अगले 2 हफ्ते महत्वपूर्ण होंगे। यह घटना भारत को ऊर्जा सुरक्षा और विविधता पर ज्यादा ध्यान देने की याद दिलाती है।

यह भी पढ़ें- Holi Note: होली पर रंगीन हो गए नोट? आरबीआई के नियमों के अनुसार इन्हें बैंक में बदल सकते हैं, कोई चार्ज नहीं

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment