LPG Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के बाद अगले सिलेंडर के लिए 21 दिन का अनिवार्य इंतजार करेंगे। पहले यह अवधि 15 दिन की थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्परिशन लिमिटेड (HPCL) ने अपने सभी डिस्ट्रीब्यूशन सॉफ्टवेयर में यह बदलाव लागू कर दिया है। बुकिंग के समय अब सिस्टम में स्वचालित लॉक एक्टिव हो जाएगा। यह बदलाव वैश्विक स्तर पर अस्थिर ऊर्जा परिस्थितियों और घरेलू गेस आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने के लिए किया गया है।
बदलाव का मुख्य उद्देश्य
सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि यह कदम गैस की उपलब्धता को नियंत्रित करने और बाजार में संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। हाल के महीनों में वैश्विक स्तर पर गैस कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्ताई चेन में दिक्कते देखी गई हैं। कतर से LNG आयात पर संकट, ईरान-इजराइल तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चितता के कारण भारत जैसे बड़े आयातक देशों पर दबाव बढ़ा है। इस बदलाव से घरेलू एलपीजी की मांग को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।
साल में कितने सिलेंडर मिलेंगे
तेल कंपनियों ने पहले ही तय कर लिया था कि एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या सीमित रहेगी।
- सब्सिडी वाले सिलेंडरः अधिकतम 12 प्रति परिवार प्रति वर्ष
- बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरः अधिकतम 3 प्रति परिवार प्रति वर्ष
बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था वैसी ही रहेगी
नए नियम के बावजूद बुकिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं आया है। उपभोक्ता, IVRS (टोल-फ्री नंबर), ऑनलाइन पोर्टल (indianoil.in, myhpgas.in, bharatpetroleum.in), मोबाइल ऐप और WhatsApp या SMS के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी बातें
- पैनिक न करें: कंपनियां कह रही हैं कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं होगी।
- बुकिंग पहले से करें: 21 दिन का लॉक होने से पहले बुकिंग कर लें।
- सिलेंडर की डिलीवरीः बुकिंग के 24 घंटे के अंदर डिलीवरी का लक्ष्य बना हुआ है।
- सब्सिडी सीमाः साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर इससे ज्यादा पर मार्केट रेट लागू होगा।
अंतिम बात
घरेलू एलपीजी बुकिंग नियम में 15 से 21 दिन का बदलाव वैश्विक अस्थिरता और घरेलू आपूर्ति संतुलन के लिए किया गया है। कंपनियों सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई कमी न हो और डिलीवरी समय पर हो। उपभोक्ताओं से आग्रह हे कि पेनिक न करें और नियमों का पालन करें। यह कदम घरेलू गैस वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है।