NEET UG 2026 Correction Window Opened: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-खातक (NEET UG 2026) के लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 12 मार्च 2026 से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। यह विंडो 14 मार्च 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों ने 8 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच फॉर्म भरा था और उनमें कोई त्रुटि रह गई है, वे इस समयावधि में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
आवेदन की जानकारी
NEET UG 2026 के लिए देशभर से 22 लाख 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह परीक्षा 3 मई 2026 को पेन-पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य स्रातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। वर्तमान में देशभर में लगभग 1 लाख 29 हजार एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
करेक्शन विंडो में किन जानकारी को बदलाब कर सकते हैं?
- पिता का नाम, योग्यता और व्यवसाय या माता का नाम, योग्यता और व्यवसाय (दोनों में से किसी एक में बदलाव संभव)
- शैक्षणिक योग्यता का विवरण (कक्षा X ओर कक्षा XII से संबंधित)
- राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जहां से 12वीं/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की या परीक्षा दे रहे हैं
- श्रेणी (Category)
- उपश्रेणी/दिव्यांग स्थिति
- NEET (UG) में प्रयासों की संख्या
- परमानेंट एड्रेस के आधार पर परीक्षा शहर का चयन
- परीक्षा का माध्यम (भाषा)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो में सुधार कैसे करें?
]NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Latest News सेक्शन से Correction Window for NEET(UG)-2026 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
Security Pin (Captcha) भरें और Submit करें।
डेशबोर्ड पर Application Form ओपन होगा। अब केवल उन फील्ड्स को एडिट किया जा सकेगा जो NTA ने अनुमति दी है।
आवश्यक बदलाव करें, पूर्वावलोकन (Preview) चेक करें और अंत में Final Submit करें।
जरूरी जानकारी
- करेक्शन विंडो 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
- करेक्शन के बाद फॉर्म में कोई और बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- यदि कोई तकनीकी समस्या आए तो NTA हेल्पलाइन या ईमेल से संपर्क करें।
अंतिम सलाह
NEET UG 2026 के लिए 22.60 लाख से अधिक आवेदन एक रिकॉर्ड है। करेक्शन विंडो का सही उपयोग करके फॉर्म को पूरी तरह सही कर लें। परीक्षा 3 मई को की जाएगी, अच्छे से तैयारी करें।