2000 Note Ban Update: बदलने के लिए 19 RBI इश्यू ऑफिस या इंश्योर्ड पोस्ट से भेजें

Published On: March 13, 2026

2000 Note Ban Update: आरबीआई ने ₹2000 मूल्य के नोटों से जुड़ी एक बार फिर स्पष्ट जानकारी जारी की है। 19 मई 2023 को जब आरबीआई ने इन नोटों को चलन से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की थी, तब बाजार में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट मौजूद थे। 28 फरवरी 2026 को कारोबार बंद होने तक यह आंकड़ा घटकर केवल 5551 करोड़ रुपये रह गया है। इसका सीधा मतलब है कि अब तक कुल 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

आरबीआई की प्रेस रिलीज में साफ कहा गया है कि ₹2000 के नोट अभी भी कानूनी निविदा (legal tender) बने हुए हैं। उनकी वैधता खत्म नहीं हुई है। केवल चलन से बाहर करने की प्रक्रिया चल रही है।

2000 नोट बदलने का क्या विकल्प बचा है?

19 मई 2023 को जब नोट वापसी का ऐलान हुआ था, तब आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 तक सभी बैंकों में नोट बदलने और जमा करने की सुविधा दी थी। उस तारीख के बाद बैंक शाखाओं में यह सुविधा बंद हो गई। लेकिन आरबीआई ने आम जनता को नुकसान से बचाने के लिए उकल्पिक व्यवस्था बनाए रखी है। अगर आपके पास अभी भी ये नोट हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। निम्म्रतिखित तरीकों से आप इन्हें बदलवा सकते हैं:

आरवीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर बदलवाएं

अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेत्रई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, तखनऊ, मंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, तिरुवनंतपुरम और जम्मू (जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के लिए)।

इंश्योर्ड पोस्ट के जरिए आरबीआई भेजें

यदि आपके शहर में RBI इश्यू ऑफिस नहीं है या जाना संभव नहीं है, तो आप देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से इंश्योर्ड पोस्ट के जरिए अपने ₹2000 के नोट आरबीआई के दफ्तर भेज सकते हैं।

प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • नोटों को सुरक्षित पैक करें
  • पैकेट पर अपना पूरा बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, IFSC कोड, बैंक का नाम और शाखा) स्पष्ट लिखें
  • इंश्योर्ड पोस्ट से आरबीआई के नजदीकी इश्यू ऑफिस या मुंबई के केंद्रीय कार्यालय को भेजें
  • डिलीवरी होने के बाद आरबीआई राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा

नोट बदलवाने में क्या सावधानियां बरतें?

  • केवल RBI के आधिकारिक इश्यू ऑफिस या पोस्ट ऑफिस के जरिए ही नोट भेजें।
  • बैंक खाता विवरण सही-सही लिखें गलत खाता नंबर होने पर राशि वापस नहीं आएगी।
  • इंश्योर्ड पोस्ट की रसीद और ट्रैकिंग नंबर सुरक्षित रखें।
  • किसी एजेंट या दलाल के जरिए नोट न भेजें धोखाधड़ी का खतरा रहता है।
  • RBI की वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही जानकारी लें।

अंतिम बात

आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि ₹2000 के नोट कानूनी निविदा बने रहेंगे। 98.44% नोट वापस आ चुके हैं और केवल 5551 करोड़ रुपये मूल्य के नोट बचे हैं। अगर आपके पास अभी भी ये नोट पड़े हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर या इंश्योर्ड पोस्ट के जरिए इन्हें बदलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- World’s Largest Oil Reserves Country: इजरायल-अमेरिका और ईरान तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment