LPG Price: सरकार ने अस्थायी रूप से केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों की अनुमति दी, घरेलू सिलेंडर के लिए 20% सप्लाई और 21 दिन का लॉक

Published On: March 14, 2026

LPG Price: पश्चिम एशिया में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल और एलपीजी टैंकरों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है। यह मार्ग दुनिया के करीब 20% तेल और बड़े हिस्से की एलपीजी आपूर्ति का मुख्य रास्ता है। भारत, जो अपनी कुल एलपीजी जरूरत का 85-90% खाड़ी देशों से आयात करता है, इस संकट से सीधे प्रभावित हो रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व और वर्तमान संकट

होमुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है। यहां से रोजाना औसतन 20-21 मिलियन बेरत कच्चा तेल और बड़ा हिस्सा एलपीजी गुजरता है। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव, अमेरिकी नौसैनिक मौजूदगी और ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका ने टैंकरों की बीमा लागत बढ़ा दी है। कई शिपिंग कंपनियां इस मार्ग से बचने लगी हैं या अतिरिक्त सुरक्षा मांग रही हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे बड़े आयातक देश पर पड़ रहा है।

सरकार के अस्थायी उपाय

केरोसिन और कोयले के इस्तेमाल की अनुमति
घरेलू और छोटे स्तर के उपयोग के लिए केरोसिन और कोयले को वैकल्पिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की अस्थायी अनुमति दी गई है।

व्यवसायिक उपयोग पर 20% सीमां
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उनकी सामान्य जरूरत का केवल 20% एलपीजी ही मिलेगा।

सिलेंडर रिफिल के बीच न्यूनतम अंतर बढ़ाया
एक सिलेंडर लेने के बाद अगले रिफिल के लिए न्यूनतम अंतर पहले से ही बढ़ाकर 21 दिन किया गया था।

बायोमास और अन्य विकल्प
कुछ होटल और रेस्टोरेंट में बायोमास, कृषि कचरे से बने ईंधन या अन्य वैकल्पिक स्रोतों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

एलपीजी सप्लाई पर नए नियम लागू

व्यवसायिक उपयोग पर कोटा सीमित

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, छोटे उद्योग और अन्य कमर्शियल उपभोक्ताओं को अब उनकी सामान्य मासिक जरूरत का केवल 20% एलपीजी ही मिलेगा। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई प्राथमिकता सुनिश्चित होगी।

सिलेंडर रिफिल में न्यूनतम अंतर बढ़ाया

पहले एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 15-18 दिन में मिल जाता था। अब अंतर बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि एक सिलेंडर डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए कम से कम 21 दिन इंतजार करना होगा। यह नियम भी तुरंत लागू है।

अंतिम बात

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अनिश्चितता से भारत में एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। सरकार ने केरोसिन और कोयले की अस्थाई अनुमति, व्यवसायों के लिए 20% कोटा और 21 दिन का रिफिल अंतर लगाकर स्थिति को संभालने की कोशिश की है। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन एलपीजी पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- 2000 Note Ban Update: बदलने के लिए 19 RBI इश्यू ऑफिस या इंश्योर्ड पोस्ट से भेजें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment