Kisan Credit Card loan: बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लेने के लिए दस्तावेजों की झंझट नहीं होगी। अगर आपने फार्मर आईडी बनवा ली है, तो लोन की प्रक्रिया चुटकियों में पूरी हो जाएगी। बिहार कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि फार्मर आईडी में ही किसान और उनकी खेती से जुड़ी सारी जानकारी पहले से उपलब्ध होगी। इसलिए KCC लोन के लिए अलग से कोई कागज पत्र जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शुरुआत में यह सुविधा बिहार के उन 75 लाख किसानों को मिलेगी जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है। अभी तक राज्य में 55.12 प्रतिशत किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है।
फार्मर आईडी क्यों जरूरी है और यह कैसे काम करती है?
फार्मर आईडी (Farmer Registry) एक डिजिटल पहचान पत्र है जिसमें किसान की खेती, जमीन, फसल, परिवार और अन्य संबंधित जानकारी एक जगह पर दर्ज होती है। बिहार एग्रीस्टेक पोर्टल पर यह आईडी बनने के बाद KCC लोन की प्रक्रिया स्वचालित हो जाती है। विभाग का कहना है कि फार्मर आईडी बनवाने के बाद लोन के लिए बैंक में अलग से दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
- ऑनलाइन तरीका
बिहार एग्रीस्टेक पोर्टल bhfr.agristack.gov.in पर जाएं।
‘फार्मर रजिस्ट्री कैसे कराएं’ पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी (नाम, आधार, मोबाइल, जमीन विवरण आदि) भरें।
ओवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें। - ऑफलाइन तरीके
नजदीकी CSC केंद्र या वसुधा केंद्र पर जाएं।
पंचायत स्तर पर लगाए गए कैंप में भी फार्मर आईडी बनवाई जा सकती है।
मोबाइल एप के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है।
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करें या जिस बैंक से KCC बनवाना चाहते हैं, वहां जाएं।
आधार कार्ड और खेती संबंधी कागज (जमीन का रिकॉर्ड) साथ ले जाएं।
बैंक अधिकारी KCC बनाने में पूरी मदद करेंगे।
स्टेप बाय स्टेप प्रक्रियाः
- फार्मर आईडी बनवाएं (ऑनलाइन या CSC से)।
- बैंक में जाएं या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें।
- आधार और फार्मर आईडी लिंक करें।
- बैंक सत्यापन के बाद KCC कार्ड जारी कर देगा।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
- फार्मर आईडी अभी बनवा लें 55.12% किसान पहले ही बनवा चुके हैं, बाकी भी जल्दी करें।
- आधार को फार्मर आईडी और बैंक खाते से लिंक रखें।
- KCC लोन लेने के बाद समय पर EMI चुकाएं ताकि क्रेडिट स्कोर अच्छा रहे।
- फर्जी दस्तावेज या एजेंटों से सावधान रहें सभी प्रक्रिया सरकारी पोर्टल या बैंक से ही पूरी करें।
अंतिम बात
बिहार सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। फार्मर आईडी बनवाने के बाद KCC लोन बिना दस्तावेजों के मिल जाएगा। शुरू में 75 लाख पीएम किसान लाभार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। फार्मर आईडी मोबाइल एप, CSC केंद्र या पंचायत कैंप से आसानी से बनाई जा सकती है। KCC से 3 लाख रुपये तक लोन, 1.5% ब्याज सब्सिडी और बार-बार लोन लेने की सुविधा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
यह भी पढ़ें- CM Ladli Laxmi Yojana: बेटी के जन्म से 21 साल तक 1,43,000 रुपये की आर्थिक मदद्, लखपति बनाने का लक्ष्य