Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की मार्च 2026 महीने की किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में आने लगी है। रांची जिले में योजना के तहत कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं को आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
जिला प्रशासन का आश्वासन
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभसमय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती या देरी न हो। यदि किसी लाभार्थी को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?
- आपको CSC ऑपरेटर (Common Service Center) की मदद लेनी होगी।
- CSC ऑपरेटर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करेंगे।
- आपके आधार कार्ड के माध्यम से खाते की जानकारी निकाली जाएगी और स्टेटस दिखाया जाएगा।
मंईयां सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प अभी उपलब्ध नहीं है। पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाते हैं। कैंप में आधार कार्ड लेकर जाएं, अधिकारी फॉर्म भरेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर-घर जाकर भी फॉर्म भरती हैं।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रुपये?
- जिनके परिवार द्वारा इनकम टैक्स भरा जाता है
- जिन महिलाओं का PF (प्रोविडेंट फंड) कटता है
- महिला या परिवार के किसी सदस्य को रिटायरमेंट पेंशन मिल रही हो
- महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो
- जिन महिलाओं को सरकार से कोई अन्य पेंशन मिल रही हो
- परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो
अंतिम बात
झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की मार्च 2026 किस्त रांची जिले में 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के खातों में 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये के रूप में पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने समय पर और पारदर्शी भुगतान सुनिश्क्षित किया है। यदि किसी लाभार्थी को किस्त नहीं मिली है तो वह CSC ऑपरेटर की मदद से स्टेटस चेक कर सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए अपने नजदीकी CSC केंद्र या जिला प्रशासन से संपर्क बनाए रखें।