8th Pay Commission Update: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पिछले कई महीनों से आठवें वेतन आयोग के गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर इंतजार कर रहे थे। अब उनके लिए एक राहत भरी खबर आई है। आयोग ने पांच महीने बाद कर्मचारी संगठनों को सीधे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक 24 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने जा रही है। पहले यह आशंका थी कि आयोग केवल ऑनलाइन सुझाव लेगा या सिर्फ जेसीएम (Joint Consultative Machinery) के माध्यम से बात करेगा।
देहरादून बैठक का महत्व
आठवें वेतन आयोग की यह पहली बड़ी बैठक केंद्रीय कर्मचारियों की सेलरी स्ट्रक्चर, पेंशन व्यवस्था और विभिन्न भत्तों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। देहरादून विजिट से साफ संकेत मिलता है कि आयोग दिल्ली में बैठकर या सिर्फ दूरस्थ सुझावों पर निर्भर नहीं रहना चाहता। वह कर्मचारियों और पेंशनर्स की जमीनी समस्याओं को सीधे सुनना चाहता है।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत पटेल का बयान
इस बैठक को लेकर ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत पटेल ने विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह बैठक कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्बर, पेंशन और भत्तों की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। डॉ. पटेल ने स्पष्ट किया कि पहले ऐसा लग रहा था कि आयोग दिल्ली में रहकर या सिर्फ ऑनलाइन सुझाव लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेगा। लेकिन देहरादून में संगठनों को बुलाना यह दिखाता है कि आयोग कर्मचारियों की असली समस्याओं को समझने के लिए तैयार है।
बैठक में किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
- सेलरी स्ट्रक्चर में सुधार
- पेंशन संबंधी मसले
- विभिन्न भत्तों (Allowances) की समीक्षा
- न्यू पेंशन स्कीम (NPS) से जुड़ी चिंताएं
- पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की मांगों पर विचार
- परिवार इकाई (Family Unit) से संबंधित मुद्दे
- स्वायत्त संस्थाओं और यूटी में समान लाभ सुनिश्चित करना
अंतिम बात
24 अप्रैल 2026 को देहरादून में होने वाली यह बैठक आठवें वेतन आयोग की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। डॉ. मनजीत पटेल जैसे अनुभवी नेताओं का सकारात्मक रुख और संगठनों की सक्रियता से लगता है कि कर्मचारियों की आवाज अब बेहतर तरीके से पहुंचेगी। अभी देखना यह होगा कि बैठक में क्या चर्चा होती है और आयोग आगे क्या रुख अपनाता है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस विकास पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Ration Card Update 2026: अप्रैल से जून 2026 तक तीन चरणों में सत्यापन, 30 जून तक नहीं कराया तो राशन बंद