JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुई। परीक्षा संपन्न होते ही छात्र अब आंसर की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। यह आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। छात्र लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके इसे हातनतोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान करके अनुमानित स्कोर निकाल सकेंगे।
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key जारी होने की तारीख
NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि सेशन 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 11 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी देखने का मौका मिलेगा। आंसर की जारी होने के बाद छात्र सही उत्तरों की जांच कर सकेंगे।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
आंसर की जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को किसी प्रश्न के दिए गए उत्तर पर आपत्ति हो तो वह तय समयसीमा के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क लगेगा। यह सुविधा छात्रों को गलत उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी बात रखने का अवसर देती है।
JEE Main 2026 Session 2 रिजल्ट कब आएगा
NTA के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट फाइनत उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार होगा। रिजल्ट जारी होते ही अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) और परसेंटाइल चेक कर सकेंगे।
JEE Main Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर “Answer Key Challenge for JEE (Main) – 2026 [Session-II) is LIVE!” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अपनी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर खुलेगी।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 में कितने छात्रों ने भाग लिया
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जेईई मेन रोशन 2 परीक्षा में कुल 11.23 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसमें 11.06 लाख भारतीय छात्र और 4,229 विदेशी उम्मीदवार शामिल हैं। पेपर 2 (B. Arch/B.Planning) के लिए 54,953 भारतीय छात्रों और 270 विदेशी छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
क्या करें छात्र आंसर की जारी होने के बाद
- आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने ओएमआर रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें।
- गलत लगने वाले उत्तरों पर नोट्स बनाएं।
- अगर आपत्ति हो तो समय रहते 200 रुपये प्रति प्रश्न देकर चैलेंज करें।
- रिजल्ट से पहले अपने अनुमानित स्कोर की गणना करें ताकि काउंसलिंग की तैयारी शुरू की जा सके।
अंतिम बात
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की आंसर की 11 अप्रैल को और रिजल्ट 20 अप्रैल को आने वाला है। 11.23 लाख छात्रों ने इस सत्र में भाग लिया, जो परीक्षा की लोकप्रियता को दर्शाता है। अब छात्रों का फोकस आंसर की पर है। सही तरीके से चेक करें, जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करें और रिजल्ट का इंतजार करें।