CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 25 लाख से अधिक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। डिजीलॉकर (DigiLocker) ने छात्रों को पहले से तैयार रहने की सलाह दी है। छात्रों को सुझाव दिया गया है कि वे अपना DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से अपना परिणाम देख सकें।
CBSE 10th Result 2026: कब और कहां चेक करें?
CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र निम्नलिखित माध्यमों से रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
- DigiLocker (cbseservices.digilocker.gov.in)
- CBSE आधिकारिक वेबसाइट: results.cbse.nic.in और cbse.gov.in
- UMANG App
- SMS के माध्यम से (कीपैड फोन से भी)
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
छात्रों को 7738299899 पर निम्नलिखित फॉर्मेंट में SMS भेजना होगा: CBSE10 रोल नंबर जन्म तिथि (DDMMYYYY) स्कूल नंबर सेंटर नंबर
DigiLocker अकाउंट कैसे एक्टिवेट करें?
- वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Get Started पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर, आदि) दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफाई करें।
- अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।
परीक्षा कब हुई थी?
CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक देशभर में करवाया गया था। इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। अब सभी छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट जारी होने पर क्या करें?
- DigiLocker अकाउंट पहले से एक्टिवेट रखें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर तैयार रखें।
- रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker पर चेक करें।
- मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
- मूल मार्कशीट बाद में बोर्ड से प्राप्त करें।
अंतिम बात
CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में लाखों छात्रों ने अपनी मेहनत लगाई है। अब रिजल्ट किसी भी समय घोषित हो सकता है। DigiLocker पर अकाउंट एक्टिवेट करने और जरूरी डिटेल्स तैयार रखने से छात्रों को रिजल्ट वेक करने में आसानी होगी। सभी छात्रों को शुभकामनाएं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर आएगा।