Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है ओर 16 मई 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है।
Patna High Court Recruitment 2026: कुल पद और आरक्षण
- General: 22 पद
- EWS: 04 पद
- BC: 05 पद
- EBC: 09 पद
- SC: 07 पद
- Backlog: 01 पद
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित हुआ है। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्रातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग में दक्षता होनी चाहिए। अधिसूचना में विस्तृत योग्यता मानदंड दिए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
कुल अंक: 50
विषय: अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान और रीजनिंग
समय अवधिः 30 मिनट
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: 20
टाइपिंग टेस्ट
हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग टेस्ट होगा।
प्रत्येक भाषा के लिए 100 अंक निर्धारित हैं।.
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 10 अंकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Patna High Court Computer Operator-cum-Typist भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?
पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Recruitment या Apply Online सेक्शन में जाएं।
Computer Operator-cum-Typist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते है।
Patna High Court Recruitment 2026 Online From
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है। सामान्यत, General/OBC/EWS उम्मीदवारों को शुल्क देना होता है, जबकि SC/ST/PWD उम्मीदवारों को छूट मिल सकती है। उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लिखित शुल्क विवरण ध्यान से पढ़ें।
अंतिम बात
Patna High Court Computer Operator-cum-Typist Recruitment 2026 कुल 48 पदों पर हो रही है। आवेदन 13 अप्रैल से 16 मई 2026 तक खुले रहेंगे। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लिखित परीक्षा तथा टाइपिंग टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें।
यह भी पढ़ें- RBI Junior Engineer Recruitment 2026: 20 अप्रैल से 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन, 6 जून को होगी परीक्षा