Aadhaar Biometric Lock कैसे करें: फिंगरप्रिंट और आईरिस को सुरक्षित करने का सबसे आसान तरीका mAadhaar ऐप और वेबसाइट से स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

Published On: February 12, 2026

Aadhaar Biometric Lock कैसे करें: आजकल आधार से जुड़ी ठगी की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। किसी के नाम पर सिम निकल जाना, बैंक अकाउंट खाली हो जाना या फिर फर्जी आधार से सरकार योजनाओं का गलत इस्तमाल। ये सभी मामले ज्यादातर बायोमेट्रिक लीक या फिंगरप्रिंट की दुरूपयोग होने की वजह से होते हैं। लेकिन इसको रोकने के लिए UIDAI ने बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा बहुत पहले उपलब्ध कर रखी है। इसको आपके मोबाइल से 2 से 3 मिनट में इसे ऑन और ऑफ कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक लॉक होता क्या है और यह कैसे काम करता है?

जब आप आधार में बायोमेट्रिक लॉक ऑन कर देते हैं तो आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन दोनों ही डिसेबल हो जाते है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति चाहे वह आपके फिंगरप्रिंट का इस्तमाल करेगा तो, आधार से जुड़ी कोई सर्विस नहीं ले सकता। जरूरत पड़ने पर आप इसे ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं, कुछ घंटे या कुछ मिनटों के लिए।

बायोमेट्रिक लॉक करने के दो मुख्य तरीके

UIDAI ने दो सबसे आसान और सुरक्षित तरीके mAadhaar ऐप और UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट।

mAadhaar ऐप से बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें

  1. ऐप डाउनलोड करें Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। (UIDAI का आधिकारिक ऐप है – फर्जी ऐप से बचें)
  2. लॉगिन करें
    • अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें
    • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
    • OTP डालकर लॉगिन करें
  3. बायोमेट्रिक लॉक सेक्शन में जाएं
    • मेन्यू में “Aadhaar Services” या “Biometric Lock/Unlock” ऑप्शन चुनें
    • “Lock Biometrics” पर क्लिक करें
  4. लॉक कन्फर्म करें
    • एक बार फिर OTP आएगा (सुरक्षा के लिए)
    • OTP डालकर कन्फर्म करें
  5. कन्फर्मेशन
    • कुछ सेकंड में मैसेज आएगा: “Your biometrics have been locked successfully”
    • अब आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस दोनों लॉक हो चुके हैं

अनलॉक करने का तरीका:

  • उसी सेक्शन में “Unlock Biometrics” चुनें
  • OTP डालकर अनलॉक करें
  • अनलॉक करने के बाद आप तय समय तक बायोमेट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं

तरीका 2: UIDAI वेबसाइट से लॉक कैसे करें

  1. वेबसाइट पर जाएं: https://myaadhaar.uidai.gov.in
  2. My Aadhaar सेक्शन में लॉगिन करें
    • आधार नंबर डालें
    • OTP से लॉगिन करें
  3. Biometric Lock/Unlock ऑप्शन चुनें
  4. Lock Biometrics पर क्लिक करें
  5. OTP डालकर कन्फर्म करें
  6. मैसेज आएगा कि बायोमेट्रिक लॉक हो गया है

बायोमेट्रिक लॉक के फायदे

इसका फायदा फर्जी सिम नहीं बन सकती, बैंक अकाउंट या लोन फ्रॉड से सुरक्षा, आधार से जुड़ी सरकारी योजनाओं में गलत इस्तेमाल रुकता है, फिंगरप्रिंट चोरी या लीक होने पर भी आप सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर खुद अनलॉक कर सकते हैं सुरक्षा आपके कंट्रोल में होती हैं।

यह भी पढ़ें- होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 58% से 60% तक पहुंच सकता है – 1 जनवरी 2026 से एरियर भी संभव

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment