Aadhaar Card New Rules: केंद्र सरकार ने सरकारी कल्याण योजनाओं में आयु सत्यापन के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि को अंतिम और मान्य प्रमाण नहीं माना जाएगा। आधार केवल पहचान का प्रमाण रहेगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, आयु की पुष्टि के लिए परिवार कुटुंब रजिस्टर या शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और गलत लाभार्थियों को रोकने के उद्देश्य से किया गया है।
पहले क्या था नियम?
पहले केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं में आधार कार्ड को पहचान के साथ-साथ आयु के प्रमाण के रूप में भी स्वीकार किया जाता था। आधार पर लिखी जन्मतिथि के आधार पर ही पात्रता तय हो जाती थी। जन्मतिथि का अलग से विस्तृत सत्यापन अक्सर नहीं होता था।
अब क्या बदल गया है?
- आधार कार्ड केवल पहचान प्रमाण (Proof of Identity) के रूप में मान्य होगा।
- जन्मतिथि (Date of Birth) के लिए आधार को अंतिम प्रमाण नहीं माना जाएगा।
- आयु सत्यापन के लिए परिवार कुटुंब रजिस्टर ओर शैक्षणिक प्रमाण पत्र (जैसे स्कूल या बोर्ड सर्टिफिकेट) में दर्ज जन्मतिथि को ही वैध माना जाएगा।
क्यों किया गया यह बदलाव?
सरकार का कहना है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि कई बार का घोषित होती है। इसमें कोई आधिकारिक जन्म रजिस्ट्रेशन या प्रमाणित इसके की पुष्टि नहीं होती। इससे योजनाओं में अनुचित लाभ उठाने की संभावना रहती थी। नए नियमों से पात्रता की जांच अधिक सटीक और पारदर्शी हो सकेगी। इससे सही लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी और धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
किन योजनाओं पर पड़ेगा असर?
- वृद्धा पेंशन (Old Age Pension)
- विधवा पेंशन (Widow Pension)
- सामूहिक विवाह योजना (Mass Marriage Scheme)
अंतिम बात
केंद्र सरकार के इस नए दिशा-निर्देश ने सरकारी योजनाओं में आयु सत्यापन की प्रक्रिया को सख्त और अधिक विश्वसनीय बना दिया है। आधार अब केवल पहचान का प्रमाण रहेगा, जबकि जन्मतिथि के लिए परिवार कुटुंब रजिस्टर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र निर्णायक होंगे। जी लोग वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन या सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं से जुड़े हैं, वे तुरंत अपने दस्तावेज जांच लें और आवश्यक कार्रवाई करें।
सटीक जानकारी के लिए अपने जिला समाज कल्याण अधिकारी या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें। नियमों का पालन करके आप बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।