Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर आई है। रेलवे बोर्ड की तरह अब इंडियन आर्मी ने भी आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही joinindianarmy.nic.in पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। बिना CEE पास के आप अग्निवीर रैली भर्ती में शामिल नहीं हो सकतें हैं।
आर्मी CEE 2026 का महत्व और क्यों जरूरी है?
भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती अब दो मुख्य रास्ते से होती है, रैली भर्ती और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)। CEE पास करना अब कई मामलों में अनिवार्य हो गया है, खासकर टेक्निकल, क्लर्क और मिलिट्री पुलिस जैसे पदों के लिए। बिना CEE क्वालीफाई किए रैली में भर्ती नहीं हो सकते हैं।
पदों अनुसार पात्रता मानदंड
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों 10वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए और न्यूनतम 45% मार्क।
अग्निवीर टेक्निकल
उम्मीदवारों को 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/बायोलॉजी) न्यूनतम 50% मार्क से होनी चाहिए। जरूरी बात प्रत्यक विषय में न्यूनतम 40% मार्क अनिवार्य रखी गई है।
क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
12वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल न्यूनतम 60% मार्क के साथ होना चाहिए। अंग्रेजी और मैथ्स/ बुक कीपिंग/ अकाउंट्स के विषय में न्यूनतम 50% मार्क रखनी होगी।
अग्निवीर ट्रेडसमैन
इसमें 8वीं या 10वीं पास, सभी विषयों से न्यूनतम 33% मार्क रखनी होगी। तो इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।
मिलिट्री पुलिस
10वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से 45% मार्क के साथ।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 बर्ष। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई आधार तारीख के अनुसार होगी।
आवेदन प्रक्रिया और फीस
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
Apply Online या Agniveer CEE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन फ्रॉम में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करके आवेदन पत्र पूरा करें।
फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करके फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
आवेदन फीस
आवेदन शुल्क सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹250 रुपए निर्धारित हुआ है। फीस का भुगतान केबल ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी।
परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स
CEE परिक्षा कंप्यूटर आधारित या पेन पेपर मोड में हो सकती है (नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगा)। इसमें कुल प्रश्न 50-100 (पद के अनुसार) और विषय सामान्य ज्ञान, गणित, जनरल साइंस, रीजनिंग, अंग्रेजी/ हिंदी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग शामिल होगा, आमतौर पर 1/4 या 1/3 मार्क की कटौती।
तैयारी टिप्स
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
NCERT की किताबों से बेसिक्स मजबूत करें।
हरियाणा GK, भारतीय इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स पर फोकस।
फिजिकल फिटनेस के लिए रोज दौड़ और व्यायाम शुरू करें (PET के लिए जरूरी)।
ड्राइविंग लाइसेंस है तो उसे अपडेट रखें।