AIIMS Delhi Project Staff Nurse Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती AIIMS दिल्ली के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में स्टाफ नर्स की जरूरत को पूरा करने के लिए निकली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों 26 फरवरी 2026 के साम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।
पदों की संख्य
यह भर्ती प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों के लिए है। पदों की सटीक संख्या नोटिफिकेशन में दी गई है, लेकिन यह विभिन्न चल रही प्रोजेक्ट्स के लिए है। चयनित उम्मीदवारों AIIMS दिल्ली के प्रोजेक्ट्स में काम करेंगे। यह एक अस्थायी/ प्रोजेक्ट आधारित नियुक्ति है।
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹20,000 से ₹26,000 तक का वेतन मिलेगा। यह राशि उम्मीदवार के अनुभव, प्रोजेक्ट और संस्थान के नियमों के आधार पर तय होगी। इसके साथ वेतन में शामिल हो सकती है, मूल वेतन, HRA (यदि लागू हो), अन्य भत्ते।
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) पूरा किया है। यदि आप B.Sc. Nursing या इससे उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन और कार्य अनुभव
उम्मीदवार Grade-A के रूप में Indian Nurshing Council या राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकृत होना चाहिए। कार्य अनुभव की बात करें तो संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 बर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
कंप्यूटर ज्ञान
उम्मीदवारों को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित हुआ है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी। इसके लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वैध प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों की चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसकी प्रोसेस इस प्रकार होगी:
आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी।
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट की सूचना ईमेल के जरिए दी जाएगी।
इंटरव्यू में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, नर्सिंग स्किल्स और कंप्यूटर ज्ञान का मूल्यांकन होगा।
आवेदन कैसे करें स्टेप्स
सबसे पहले अपना एक रिज्यूमे (CV) तैयार करें।
ईमेल jobrecruitmentaiims@gmail.com पर अपना रिज्यूमे और दस्तावेज भेजें।
आवेदन भेजने के बाद ईमेल की एक कॉपी अपने पास रखें।
जरूरी दस्तावेज
10वीं और 12वीं मार्कशीट
GNM/B.Sc Nursing मार्कशीट और डिग्री
नर्सिंग काउंसिल. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (ग्रेड-ए)
कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र (1) वर्ष का)
कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि हो)
आयु प्रमाण-पत्र (10वीं मार्कशीट)
जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं)
पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें- JPSC Lecturer Recruitment 2026: आवेदन अंतिम तारीख 12 मार्च, सैलरी 56,700, योग्यता, स्टेप्स और जरूरी दस्तावेज