AISSEE 2026 Answer Key & Response Sheet: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) में शामिल होने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 छात्रों तथा उनके अविभावक के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज प्रोविजनल और रेस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। शामिल उम्मीदवारों NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर उपलब्ध है, लॉगिन करके देख सकते हैं।
परीक्षा का संक्षिप्त जानकारी
AISSEE 2026 की परिक्षा कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए एक ही दिन आयोजित की गई थी। परीक्षा को 18 जनवरी 2026 रविवार को देशभर के 190 शहरों में कुल 464 परिक्षा केंद्र में कराई गई थी। परीक्षा मोड पेन और पेपर पर आधारित है।
प्रोविजनल आंसर-की और रेस्पॉन्स शीट क्यों महत्वपूर्ण हैं?
प्रोविजनल आंसर-की में NTA द्वारा परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाते हैं। जिससे आप अपने उत्तरों का आंसर-की से तुलना कर सकते हैं, गलत उत्तरों की पहचान कर सकते हैं, यदि कोई उत्तर गलत लग रहा है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर खुद कैलकुलेट कर सकते हैं।
आंसर-की और रेस्पॉन्स शीट डाउनलोड स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/Sainik-School-Society/ पर जाएं।
होमपेज पर Answer Key Challenge for AISSEE – 2026 या इसी तरह का लिंक ढूंढे और क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल कर लॉगिन करें।
इसके बाद आपके स्क्रीन पर आंसर-की और रेस्पॉन्स शीट ओपन होगी।
अच्छे से जांच करने डाउनलोड करें।
AISSEE 2026 Answer Key Direct Link
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका और शुल्क
NTA ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया है। लेकिन प्रत्यक प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹200 का शुल्क देना होगा। ये बात याद रखे शुल्क केबल ऑनलाइन के माध्यम से जमा होगा। आपत्ति सही मानी जाती है तो आपका शुल्क वापस दे दिया जाएगा और संबंधित प्रश्न का उत्तर बदल दी जाएगी।
आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं?
- लॉगिन के बाद “Challenge Answer Key” ऑप्शन पर क्लिक करें
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें
- सही उत्तर और सबूत (फोटो/संदर्भ) अपलोड करें
- ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क जमा करें
- सबमिट करें
जरूरी सलाह
तुरंत लॉगिन करके रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर लें और दोनों का मिलान ध्यान से करें। यदि कोई प्रश्न गलत लग रहा है तो सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करें, शुल्क जमा करने से पहले सही प्रश्न चुन लें। फर्जी वेबसाइट या मेसेज से सावधान रहें केवल exams.nta.nic.in का उपयोग करें। रिजल्ट और काउंसलिंग की तारीखों पर नजर रखें।