Army Agniveer Sample Paper 2026: इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सभी पदों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। ये सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड करके अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।
Army Agniveer Sample Paper कहा और कैसे डाउनलोड करें?
joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Agnipath या Agniveer Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
Sample Papers लिंक पर जाएं।
Category Applied के नीचे अपना पद (General Duty, Technical, Tradesman आदि) चुनें।
Go बटन पर क्लिक करें।
उपलब्ध सभी सैंपल पेपर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
जिस पेपर को डाउनलोड करना हो, उस PDF पर क्लिक करें और सेव कर लें।
Army Agniveer Sample Paper 2026 PDF Link
Agniveer Common Entrance Test 2026 Exam Date
- परीक्षा तिथि: 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक
- स्थानः देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर
- एडमिट कार्ड और सिटी स्लिपः परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
तैयारी के लिए व्यवहारिक सुझाव
- दैनिक अभ्यासः रोजाना कम से कम 2-3 सेंपल पेपर हल करें।
- समय सीमाः असली परीक्षा की तरह 60 मिनट या निर्धारित समय में पेपर पूरा करें।
- विश्लेषणः हर पेपर हल करने के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण जरूर करें।
- General Duty: GK, Reasoning, Maths और Science पर मजबूत पकड़ बनाएं।
- Technical/Tradesman: संबंधित ट्रेड के टेक्निकल प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Agniveer भर्ती परीक्षा पैटर्न का अवलोकन
- General Knowledge
- General Science
- Mathematics
- Reasoning
- संबंधित ट्रेड के टेक्निकल प्रश्न (Technical/Tradesman के लिए)
अंतिम बात
इंडियन आर्मी ने Agniveer Recruitment 2026 की तैयारी को आसान बनाने के लिए सभी पदों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। General Duty के लिए 46 सैंपल पेपर और अन्य पदों (Technical, Tradesman आदि) के सेंपल पेपर joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। मेहनत और सही दिशा में तैयारी के साथ आप निश्चित रूप से सफल होंगे। नया अपडेट के लिए joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- UPPSC RO ARO Final Result OUT:419 उम्मीदवारों का चयन, uppsc.up.nic.in पर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें