Bank Of Baroda Recruitment 2026: BOB में Group Head, Territory Head और Deputy Manager के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल

Published On: March 27, 2026

Bank Of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने Group Head, Territory Head और Deputy Manager के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में मध्य और वरिष्ठ स्तर की जिम्मेदारियों वाली नौकरी चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी ओर 16 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Bank Of Baroda Recruitment: पदों की जानकारी

बैंक ने विभिन्न स्तरों पर कुल पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की शाखाओं, क्षेत्रीय कार्यालयों और मुख्यालय स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

आवेदन के लिए योग्यता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान यो विश्वविद्यालय से स्रातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा सातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री या मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24, 27 या 31 बर्ष पदों के अनुसार और अधिकतम आयु 35, 40 या 45 बर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु की सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस

  • General/EWS/OBC: ₹850
  • SC/ST/PwD: ₹175

Bank Of Baroda Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन में जाएं।
Group Head / Territory Head / Deputy Manager Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करें और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।

जरूरी तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 16 अप्रैल 2026

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल हो सकता है। बैंक द्वारा समय-समय पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

अंतिम बात

बैंक ऑफ बड़ौदा ने Group Head, Territory Head और Deputy Manager पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे। स्रातक के साथ स्नातकोत्तर या मेनेजमेंट डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group-C Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 से 40 वर्ष आयु सीमा

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment