Bihar Board Result 2026 OUT: BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट लाइव अपडेट, टॉपर्स लिस्ट जारी होगी, मेधा दिवस पर टॉपर को 2 लाख तक पुरस्कार

Published On: March 23, 2026

Bihar Board Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 21 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में होगी।

परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स शामिल होंगे।रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपने रोल नंबर से परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSEB इंटर रिजल्ट 2026: घोषणा का समय और प्रक्रिया

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अंकों की अंतिम जांच और सत्यापन का काम भी लगभग समाप्त हो गया है। इसलिए आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ओर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।

टॉपर्स को मेधा दिवस पर सम्मान और पुरस्कार

बिहार बोर्ड हर साल मेधा दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करता है। इस दिन टॉपर्स को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाते हैं।

  • पहला स्थान: ₹2 लाख
  • दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
  • तीसरा स्थान: ₹1 लाख

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com खोलें।
होमपेज पर Result या Latest News सेक्शन में जाएं। Bihar Board Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज 2।
इसके बाद सबमिट करें, आपके स्क्रीन पर मार्कशीट ओपन हो जाएगा।

अंतिम बात

BSEB की आधिकारिक और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 1:30 बजे रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉल करके आपका रिजल्ट और स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हो। यदि और कुछ जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CTET Result 2026: केंद्रीय टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना, ctet.nic.in पर रोल नंबर से चेक करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment