Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) और कक्षा 10वीं (मेट्रिक) की परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा और उसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट आएगा। दोनों परिणाम मार्च महीने के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे।
इंटर और मैट्रिक परीक्षा का विवरण
BSEB ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थी। वहीं कक्षा 10वीं (मेट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चली थी।
- कक्षा 10वीं के लिए: 1,699 परीक्षा केंद्र (कुल 13 से 14 लाख छात्रों)
- कक्षा 12वीं के लिए: 1,762 परीक्षा केंद्र (कुल 15 से 16 लाख छात्रों)
रिजल्ट कब जारी होगी?
- इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट पहले जारी होगा।
- मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का रिज़ल्ट इंटर के बाद आएगा।
- दोनों रिजल्ट मार्च 2026 के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे।
बोर्ड बहुत जल्द ही सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा करेगा। पिछले साल में BSEB ने परीक्षा समाप्ति के लगभग 25-30 दिन बाद रिजल्ट जारी किया है। इस बार भी यही पेटर्न दिख रहा है।
रिजल्ट चेक करने की ऑफिशल वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in (मुख्य आधिकारिक वेबसाइट)
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेग पर Result या Latest News सेक्शन में जाएं।
BSEB Intermediate Result 2026 या Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट में क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
मेधा दिवस पर टॉपर्स का सम्मान
बिहार बोर्ड हर साल मेधा दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करता है। इस दिन टॉपर्स को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन दिए जाते हैं।
- पहला स्थान: ₹2 लाख
- दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
- तीसरा स्थानः । लाख
रिजल्ट के बाद क्या करें?
- मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट के लिए स्कूल/केंद्र से संपर्क करें।
- यदि किसी विषय में कम अंक आए हैं तो पुनर्मूल्यांकन या रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करें।
- आगे की पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन की योजना बनाएं।
- यदि रिजल्ट में कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
अंतिम बात
देखो पहले आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉल करके जब रिजल्ट जारी होगी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और प्रिंटआउट निकल सकते हैं। यदि ओर कुछ जानकारी चाहिए तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें- Goa HSSC Result 2026: कक्षा 12वीं का परिणाम 21 मार्च को जारी होने की संभावना