BPSC Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के तहत असैनिक न्यायाधीश (Civil Judge) के कुल 173 पदों पर चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार बिहार न्यायपालिका में न्यायाधीश बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
BPSC 33rd Judicial Services Exam 2026: मुख्य तारीख
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से LLB (स्रातक) पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ अन्य निर्धारित कानूनी योग्यताएं भी पूरी करनी होगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 35 वर्ष तक आयु होने वाली छात्रों आवेदन कर पाएंगे। इस पदों के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
BPSC 33rd Judicial Services Exam में चयन तीन चरणों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) जो दो पेपर होंगे। पहला पेपरः सामान्य अध्ययन 100 अंक, 100 प्रश्न, 1 घंटा 30 मिनट और दूसरा पेपर: विधि विषय 150 अंक, 150 प्रश्न, 2 घंटे। इसके बाद मुख्य परीक्षा (Main Exam) और साक्षात्कार (Interview) की जाएगी।
BPSC Judicial Services में आवेदन कैसे करें?
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर New User Registration बटन पर क्लिक करके One Time Registration (OTR) पूरा करें।
OTR के बाद लॉगिन करें।
33rd Judicial Services Examination लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
आवेदन फीस
- General/OBC/EWS: निर्धारित शुल्क (आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लेखित)
- SC/ST/PwD/ महिला उम्मीदवारः छूट (नोटिफिकेशन के अनुसार)
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को पूरी तरह पढ़ लें।
- LLB डिग्री और संबंधित दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- फोटो और हस्ताक्षर BPSC के निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें क्योंकि सभी सूचनाएं इन्हीं पर आएंगी।
- अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 हे समय रहते आवेदन पूरा करें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in का उपयोग करें। फर्जी साइटों से सावधान रहें।
अंतिम बात
बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी है। LLB डिग्री धारक उम्मीदवार www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर OTR पूरा करके आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार बिहार में सिविल जज बनना चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।