BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: BPSC को 46,000 पदों की अधियाचना मिली, मार्च 2026 में शुरू होंगे आवेदन

Published On: February 13, 2026

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने जा सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है कि शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग से करीब 46,000 से अधिक पदों की अधियाचना प्राप्त को चुकी है। TRE 4.0 के तहत यह भर्ती मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

अधियाचना में कितने पद और किस विभाग से?

शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में विभिन्न स्तरों पर पदों की अधियाचना इस प्रकार है, कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक शिक्षक, कक्षा 6 से 8 तक मध्य विद्यालय शिक्षक, कक्षा 9 से 10 तक माध्यमिक शिक्षक और कक्षा 11 से 12 तक उच्च माध्यमिक शिक्षक। इस प्रकार कुल पद 44,500 निकली गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 10 और कक्षा 11 से 12 में शिक्षक के लिए कुल 1,500 पद निकला हुआ है।

एक अभ्यर्थी – एक रिजल्ट नियम लागू रहेगा

पिछले तीन TRE में एक बड़ी खामी यह थी, एक ही अभ्यर्थी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तर में चयनित हो सकता था। इससे कई योग्य उम्मीदवारों बाहर रहे जाते थे, क्योंकि उम्मीदवारों की नाम 2 से 3 शीट चली जाती थी। TRE 4.0 में इस कमी को दूर करने के लिए एक अभ्यर्थी-एक रिजल्ट नियम लागू किया जा रहा है। इससे एक उम्मीदवारों केबल एक स्तर के लिए चयनित हो सकता है।

पिछले TRE की तुलना में क्या बदला?

चरणपदों की संख्याचयनित उम्मीदवारविशेष नियम
TRE 11,70,000पूरा चयनएक अभ्यर्थी तीनों स्तरों में चयनित हो सकता था
TRE 270,000पूरा चयनवही पुराना नियम
TRE 387,77466,603वही पुराना नियम
TRE 4.046,000+अभी शुरू नहींएक अभ्यर्थी – एक रिजल्ट नियम

आवेदन कब और कैसे होगे?

आवेदन की शुरुआत मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में होगा। आवेदन की अंतिम तारीख अधिसूचना में स्पष्ट होगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर होगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

पिछले TRE में CET स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनी थी, यह अब TRE 4.0 में भी ऐसा ही होने की संभावना है। आवेदन से पहले 10वीं/12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार, फोटो तैयार रखें। सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे BPSC की वेबसाइट पर नजर रखें और समय रहते आवेदन कर लें।

यह भी पढ़ें- Agniveer Recruitment 2026: Army CEE जल्दी शुरू, पात्रता, पद, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment