CBI Specialist Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, 23 मार्च तक अप्लाई करें,परीक्षा अप्रैल में

Published On: March 5, 2026

CBI Specialist Officer Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में IT, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एनालिटिक्स या अन्य स्पेशलाइज्ड क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 275 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को बैंकों के विभिन्न विभागों में MMGS-II या MMGS-III स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक पे ₹48,170 से शुरू होगा।

आवेदन करने की योग्यता

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन) या समकक्ष डिग्री करना अनिवार्य है। लेकिन अन्य निर्धारित पात्रताएं पदों अनुसार अलग अलग राखी गई है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। पदानुसार अधिकतम आयु 30 वर्ष, 35 बर्ष या 45 वर्ष हो सकती है। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को बैंकिंग नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगा।

आवेदन करने की स्टेप्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://centralbank.bank.in/ पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या Careers सेक्शन में जाएं।

Specialist Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में व्यक्तिगत जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन फीस भुगतान करें और फ्रॉम सबमिट करें।

CBI Specialist Officer Recruitment Notification Photo

आवेदन फीस

  • अनारक्षित/जनरल/OBC/EWS: ₹850
  • SC/ST/PwD: 175

परीक्षा पैटर्न

  1. लिखित परीक्षा (Online Exam)
    कुल अंक: 200 (कुछ पदों पर अलग हो सकता है)
    प्रश्नों की संख्या: 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (कुछ पदों पर 100)
    समय अवधिः 90 मिनट
    नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
    विषय-वार प्रश्नः विषय से संबंधित (Professional Knowledge): अधिकांश प्रश्न, रीजनिंग, बैंकिंग जागरूकता, सामान्य जागरूकता।
  2. इंटरव्यू
    लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में तकनीकी ज्ञान, बैंकिंग अवेयरनेस और पर्सनालिटी का मूल्यांकन होगा।
  3. अंतिम मेरिट लिस्ट
    लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम चयन।

अंतिम बात

यह भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे। यदि कोई तकनीकी समस्या आए तो बैंक की हेल्पलाइन या वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Aadhar Operator Supervisor Recruitment 2026: भारत सरकार की CSC-SPV के तहत 252 पदों पर आवेदन शुरू, 18 वर्ष से ऊपर आयु

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment