CBSE 10th Result 2026: 14 अप्रैल तक जारी हो सकता है रिजल्ट, छात्रों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Published On: April 5, 2026

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं। अब लाखों छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार CBSE 10th Result 14 अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है। आमतौर पर बोर्ड मई महीने में नतीजे घोषित करता है, लेकिन इस वर्ष दो फेज वाली परीक्षा व्यवस्था के कारण रिजल्ट पहले आने की संभावना है।

इस बार जल्दी जारी होगा CBSE 10th Result

CBSE ने इस वर्ष से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित करने का फैसला लिया है। पहला फेज फरवरी-मार्च में पूरा हो चुका है। दूसरा फेज मई में होगा। रिजल्ट जल्दी घोषित करने का मुख्य उद्देश्य है कि छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यदि छात्र पहले फेज में फेल हो जाते हैं या अंकों में सुधार चाहते हैं, तो वे दूसरे फेज में शामिल हो सकेंगे। इससे छात्रों का पूरा शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बच जाएगा।

दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन शामिल हो सकेगा?

  • पहले फेज में फेल हो गए छात्र
  • अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहने वाले छात्र

CBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Result या CBSE 10th Result 2026 का सक्रिय लिंक ढूंढे ओर क्लिक करें।

नए पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड (या डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।

सबमिट बटन दबाएं।

आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर खुलेगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

फाइनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कब मिलेगा?

CBSE की नई व्यवस्था में फाइनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट दोनों फेज की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद ही उपलब्ध होंगे।

  • पहले फेज का रिजल्ट: अप्रैल 2026 तक
  • दूसरे फेज का रिजल्ट: जून 2026 मे

अंतिम बात

CBSE 10th Result 2026 14 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है। इस बार दो फेज वाली परीक्षा व्यवस्था के कारण छात्रों को रिजल्ट जल्दी मिलेगा, जिससे उन्हें दूसरे फेज की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। फेल या सुधार चाहने वाले छात्र दूसरे फेज में शामिल हो सकेंगे, हालांकि पास छात्र केवल तीन विषयों में ही सुधार परीक्षा दे पाएंगे। फाइनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट दोनों फेज के रिजल्ट आने के बाद जून के अंत तक उपलब्ध होंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NABARD DA Grade-B Mains Admit Card 2026 OUT: 12 अप्रैल को होगी मुख्य परीक्षा, www.nabard.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment