CBSE CTET Result 2026: CBSE ने Paper 1 & Paper 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की, कटऑफ 60% (General) और 55% (आरक्षित)

Published On: March 18, 2026

CBSE CTET Result 2026: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) जनवरी 2026 में शामिल ताखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Paper 1 ओर Paper 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। पिछले पैटर्न को देखते हुए रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने की संभावना है। अनुमान है कि कल या 20 मार्च 2026 को CTET Paper 1 ओर Paper 2 का रिजल्ट जारी हो सकता है।

CTET January 2026 रिजल्ट की तारीख

CBSE ने अभी तक सटीक रिजल्ट तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार आंसर-की पर आपत्ति विंडो बंद होने के 4 दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाता है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति की जांच के बाद अंतिम आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।

अनुमान है कि रिजल्ट 20 मार्च 2026 या उसके आसपास घोषित हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से ctet.nic.in चेक करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही स्कोरकार्ड भी उपलब्ध होगा।

पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ अंक

CTET Paper 1 और Paper 2 कालीफाई करने के लिए निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। CBSE द्वारा कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ सामान्य (General/UR) के लिए 60% अंक और OBC/SC/ST/PWD के लिए 55% अंक निर्धारित हुआ है।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Latest News या Result/ Score Card सेक्शन में जाएं।

CTET January 2026 Result या Scorecard लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज में अपना Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।

इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगी इसे डाउनलोड करें।

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

CTET जनवरी 2026 की परीक्षा Paper 1 और Paper 2 में आयोजित की गई थी।

  • Paper 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
  • Paper 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए

अंतिम बात

CTET जनवरी 2026 का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर तुरंत ctet.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। कटऑफ से कम अंक आने पर निराश न हों अगले सत्र में फिर प्रयास करें।

यह भी पढ़ें- UP Police SI Mains 2026 Answer Key: प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होगी, uppbpb.gov.in से डाउनलोड करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment