होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 58% से 60% तक पहुंच सकता है – 1 जनवरी 2026 से एरियर भी संभव

Published On: February 11, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए होली से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से खबर मिल रहा है कि मोदी सरकार महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती है और फरवरी की सैलरी के साथ भी दिया जा सकता है। वर्तमान केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58% है। रिपोर्ट के अनुसार इसे 60% तक बढ़ाया जा सकता है, यानी 2% की बढ़ोतरी।

डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव क्यों और कब?

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हर छह महीने में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। लेबर ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार इंडेक्स 148.2 पॉइंट पर अपरिवर्तित रहा, जो नवंबर की रीडिंग के बराबर है। इसके बावजूद कर्मचारि संगठनों की मांग है कि 1 जनवरी 2026 से 2% डीए बढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट से मार्च 2026 की शुरुआत में इस की शुरुआत में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

डीए बढ़ोतरी से कितना लाभ होगा?

मान लीजिए किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹50,000 है, तो वर्तमान डीए (58%) के हिसाब से ₹29,000 कुल मिलाकर ₹79,000 रुपए बनेगा। यदि डीए 2% की बढ़ोतरी हुआ, तो नया डीए के मुताबिक ₹30,000 होगी, कुल सैलरी को मिलकर ₹80,000 बनेगी। अगर बेसिक पे ज्यादा है, तो लाभ भी उतना ही ज्यादा होगा।

डीए कैलकुलेशन कैसे होता है?

डीए की गणना AICPI-IW के आधार पर होती है। दिसंबर 2025 में इंडेक्स 148.2 पॉइंट पर स्थिर रहा।

सूत्र: डीए% = [(12 महीनों का औसत इंडेक्स आधार इंडेक्स) / आधार इंडेक्स] × 100

कर्मचारी संगठनों की मांग और सरकार का रुख

कई कर्मचारी संगठनों ने 3-4% डीए बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार 2% पर विचार कर रही है। इसकी कारण महंगाई दर में स्थिरता, बजट प्रबंधन और सातवें वेतन आयोग का अंतिम चरण।

एरियर और सैलरी में कब देखेगा असर?

अगर बढ़ोतरी मंजूर होती है तो, फरवरी 2026 की सैलरी में नया डीए (60%) लागू होगा। जनवरी 2026 का एरियर एक साथ मिलेगा और मार्च से नियमित रूप से नया डीए मिलेगा।

यह भी पढ़ें- आयकर नियम 2026 में बड़े बदलावः बैंक में 10 लाख से ज्यादा नकद जमा-निकासी, वाहन खरीद, होटल बिल और प्रॉपर्टी डील पर PAN की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment