DA Hike: DA-DR अब 35% हुआ, नियमित कर्मचारियों से लेकर पेंशनर्स और मार्च 2026 से सैलरी लागू

Published On: February 24, 2026

DA Hike: केरल सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी आर्थिक राहत दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 10% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब यह दर 25% से बढ़कर 35% हो गई है। यह फैसला 20 फरवरी 2026 को जारी एक सरकारी आदेश के माध्यम से लागू किया गया है।

यह बढ़ोतरी केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। केरल में शिक्षकों, एडेड स्कूल और निजी कॉलेज के स्टाफ, पॉलिटेक्निक कर्मियों, फुल टाइम कंटेंजेंट कर्मचारियों, स्थानीय निकाय कर्मचारियों, पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स और एक्स ग्रेशिया लाभार्थियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा।

बढ़ा हुआ DA-DR कब और कैसे मिलेगा?

सरकार ने आदेश में साफ कहा है कि बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता मार्च 2026 की सैलरी के साथ दी जाएगी, जिसका भुगतान अप्रैल 2026 में होगी। यह बढ़ोतरी राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए तत्काल राहत का काम करेगी, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ा हुआ है।

कौन कौन इस बढ़ोतरी के पत्र है?

  • नियमित सरकारी कर्मचारी
  • एडेड स्कूल और निजी कॉलेज के शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ
  • पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कर्मचारी
  • फुल टाइम कंटेंजेंट कर्मचारी
  • स्थानीय निकायों (पंचायत, नगरपालिका, निगम) के कर्मचारी
  • राज्य सरकार के पेंशनभोगी
  • पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले आश्रित
  • एक्स ग्रेशिया लाभार्थी
  • पार्ट टाइम टीचर्स ओर पार्ट टाइम कंटेंजेंट कर्मचारी
  • दोबारा नियुक्त पेंशनर्स

बढ़ोतरी का वित्तीय प्रभाव और लाभार्थियों को संख्या

केरल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की कुल संख्या लाखों में है। 10% DA-DR बढ़ोतरी से इन सभी की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।

उदाहरण
एक कर्मचारी जिसका बेसिक पे ₹50,000 हे, उसे पहले 25% DA यानी ₹12,500 मिलता था। अब 35% DA पर ₹17,500 मिलेगा – यानी ₹5,000 मासिक अतिरिक्त। सालाना यह राशि ₹60,000 तक पहुंचती है।

अंतिम बात

केरल सरकार का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 10% की बढ़ोतरी का फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। DA-DR अब 35% हो गया है, जो मार्च 2026 की सेलरी ओर अप्रैल 2026 की पेंशन से लागू होगा। बकाया राशि के लिए अलग आदेश जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- India US Trade Deal Talk Cancel: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट फैसले और ट्रंप के नए टैरिफ का असर, 18% या 15% टेरिफ?

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment