ICAI CA Intermediate & Foundation January 2026 Result OUT: इन स्टेप्स से लॉगिन करके चेक करें स्कोरकार्ड, टॉपर्स लिस्ट भी जारी

Published On: March 8, 2026

ICAI CA Intermediate & Foundation January 2026 Result Today: चार्टर्ड अकाउंटेंसी के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate और CA Foundation जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट आज यानी 8 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट Icai.org पर ऑनलाइन उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं ओर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही ICAI ने दोनों पाठ्यक्रमों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है।

रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड की स्टेप्स

ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या रिजल्ट पोर्टल icai.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Students या Examination सेक्शन में जाएं।

Results या CA Intermediate January 2026 Result और CA Foundation January 2026 Result से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।

Submit या View Result बटन दबाएं।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगी।

टॉपर्स लिस्ट

रिजल्ट के साथ ही ICAI ने दोनों पाठ्यक्रमों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट अलग-अलग होगी:

  • CA Intermediate January 2026 Toppers
  • CA Foundation January 2026 Toppers

टॉपर्स लिस्ट में शामिल होगा:

  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • कुल अंक
  • प्रतिशत
  • शहर/राज्य

ईमेल से भी मिलेगा रिजल्ट अपडेट

ICAI ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा दी है जिन्होंने पहले से पोर्टल पर अपना ईमेल आईडी रजिस्टर करवाया है। ऐसे छात्रों को रिजल्ट की जानकारी सीधे ईमेल पर मिल जाएगी। ईमेल में रिजल्ट का लिंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का विकल्प होगा। यदि आपने ईमेल रजिस्टर नहीं करवाया है, तो चिंता न करें वेबसाइट से लॉग इन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CA Intermediate और Foundation का महत्व

CA Intermediate चार्टर्ड अकाउंटेंसी का दूसरा स्तर है। इसमें दो ग्रुप होते हैं। पास होने वाले छात्र आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद फाइनल की तैयारी कर सकते हैं। CA Foundation पहला स्तर है। यह एंट्री लेवल परीक्षा है। पास होने वाले छात्र इंटरमीडिएट में एडमिशन ले सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में पास होने के लिए न्यूनतम 40% प्रत्येक पेपर और कुल 50% अंक जरूरी हैं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

पास होने वाले छात्रः स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। इंटरमीडिएट पास करने वाले आर्टिकलशिप के लिए आवेदन करें।
फाउंडेशन पास करने वाले इंटरमीडिएट में रजिस्टर करें।
फेल होने वाले छात्रः अगले सत्र (मई 2026) में फिर प्रयास कर सकते हैं। स्कोरकार्ड से कमजोर विषयों का विश्लेषण करें।
टॉपर्स: ICAI से संपर्क करें विशेष सम्मान और पुरस्कार मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Merit List 2026 OUT: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इन स्टेप्स से करे डाउनलोड

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment