ICMAI CMA Inter & Final December 2025 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA Intermediate और CMA Final (दिसंबर 2025 सेक्शन) का रिजल्ट आज यानी 11 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। साथ ही CMA Foundation (दिसंबर 2025) का रिजल्ट पहले ही 8 फरवरी को जारी हो चुका था। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा कब हुई थी?
ICMAI ने दिसंबर 2025 सेक्शन की CMA Foundation परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को हुआ था, रिजल्ट 8 फरवरी 2026 से जारी हुआ और CMP Intermediate & Final परिक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, रिजल्ट 11 फरवरी 2026 को जारी होगा।
टॉपर्स लिस्ट (इंटरमीडिएट और फाइनल)
ICMAI ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है।
CMA Intermediate टॉपर्स (दिसंबर 2025)
रैंक 1: परी अग्रवाल
रैंक 2: भव्या शर्मा
रैंक 3: जयेश वाधवानी
CMA Final टॉपर्स (दिसंबर 2025)*
रैंक 1: मोहम्मद फैजान
रैंक 2: मोहित सुखानी
रैंक 3: कनिका डांगयेच
स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट https://icmai.in पर जाएं।
होमपेज पर Result या Latest News सेक्शन में जाएं।
यहां “CMA Intermediate December 2025 Result – Check Online” और “CMA Final December 2025 Result – Check Online” पर क्लिक करें।
नया पेज में लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके Submit करें।
स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
अच्छे देखे और डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकल लें।
रिजल्ट में क्या क्या जानकारी मिलेगा?
- व्यक्तिगत विवरण (नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर)
- प्रत्येक पेपर/ग्रुप के अंक
- कुल अंक और प्रतिशत
- पास/फेल स्टेटस
- ग्रुप-वाइज योग्यता (CMA Inter ओर Final में ग्रुप सिस्टम है)
- टॉप रैंक होने पर रैंक भी दिखेगी
रिजल्ट के बाद क्या करें?
पास होने पर
यदि आप पास हुए तो, सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें और ICMAI Membership की प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद नौकरी या आगे की पढ़ाई (CMA US, CPA, CFA) की योजना बनाए।
टॉप रैंक वाले छात्रों के लिए
कई बड़े कंपनियां (Big 4, MNCs, PSU) टॉपर्स को सीधे जॉब ऑफर देती हैं।
CMA कोर्स का महत्व और करियर स्कोप
CMA भारत में कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटेंसी का सबसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्स है। यह उन छात्रों के लिए है जो, कॉर्पोरेट फाइनेंस, कॉस्ट मैनेजमेंट, ऑडिट, टेक्सेशन, मैनेजमेंट अकाउंटिंग और स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल प्लानिंग में करियर बनाना चाहते हैं। CMA पास करने के बाद CFO, फाइनेंस कंट्रोलर, कॉस्ट ऑडिटर, टैक्स कैसैल्टेंट आदि पदों पर नौकरी मिलती है।
यह भी पढ़ें- RRB Group D Answer Key 2026: प्रोवीजनल आंसर-की जल्दी जारी होने की उम्मीद, डाउनलोड और आपत्ति दर्ज कैसे करें?