India Post GDS Merit List 2026 OUT: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट स्थिति चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डिवीजन-वाइज (सर्किल-वाइज) जारी की गई है। उम्मीदवार अपने संबंधित डिवीजन/सर्कल की लिस्ट डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम से अपना स्थान देख सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अब 23 मार्च 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है।
India Post GDS Merit List 2026 डाउनलोड करने के 5 स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Candidate Corner या Latest Updates सेक्शन में जाएं।
- India Post GDS Merit List 2026 या इसी तरह का एक्टिव लिंक ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
- डिवीजन/सर्कल की लिस्ट में से अपना संबंधित क्षेत्र चुनें। लिस्ट PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
- PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम या अन्य डिटेल सर्च करें। लिस्ट डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।
नोट: मेरिट लिस्ट डिवीजन-वाइज अलग-अलग PDF में उपलब्ध है। यदि अपना डिवीजन नहीं मिल रहा हो तो Recruitment या Results सेक्शन दोबारा चेक करें।
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
संबंधित डिवीजनल ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से जाना होगा।
मूल दस्तावेजों की जांच होगी।
दस्तावेजों के दो सेट (फोटोकॉपी) साथ ले जाना अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेजों की सूची:
- 10 वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट (न्यूनतम योग्यता प्रमाण)
- जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
- निवास प्रमाण-पत्र (पता प्रमाण)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विकलांगता प्रमाण-पत्र (PWD के लिए, यदि लागू हो)
- अन्य निर्धारित प्रमाण-पत्र (जेसे स्थानीय भाषा ज्ञान प्रमाण)
चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। मेरिट निम्नलिखित मानदंडों पर बनती है:
- 10वीं के अंक (मुख्य आधार)
- अतिरिक्त योग्यता (12वीं, 111, डिप्लोमा आदि) के आधार पर अतिरिक्त अंक
- स्थानीय भाषा का ज्ञान
- बेसिक कंप्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता
अंतिम बात
यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते तैयारी रखें और मेरिट लिस्ट का इंतजार करें। मेरिट लिस्ट जारी होते ही तुरंत indiapostgdsonline.gov.in पर चेक करें।