ITBP Constable Barber & Washerman Recruitment 2026: 10वीं पास + ट्रेड अनुभव अनिवार्य, वेतन ₹19,900 से ₹63,200, SC को फीस में छूट

Published On: April 2, 2026

ITBP Constable Barber & Washerman Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने Constable (Barber) और Constable (Washerman) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस में इन ट्रेड्समैन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

ITBP Constable Recruitment 2026: मुख्य तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कक्षा 10वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड (Barber या Washerman) में व्यावहारिक अनुभव या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की इस पदों के लिए न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित हुआ है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस

General/ OBC: ₹100
SC/ ST/ PwD/ महिला उम्मीदवार: निशुल्क (फ्री में आवेदन कर सकते हैं)

ITBP Constable Barber & Washerman भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या Current Openings सेक्शन में जाएं।

Constable (Barber) & Constable (Washerman) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करके आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को पूरी तरह पढ़ लें।
  • 10वीं मार्कशीट और ट्रेड से संबंधित अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार रखें।
  • फोटो और हस्ताक्षर ITBP के निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें क्योंकि सभी सूचनाएं इन्हीं पर आएंगी।
  • अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 है समय रहते आवेदन पूरा करें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in का उपयोग करें। फर्जी साइटों से सावधान रहें।

उम्मीदवारों की भर्ती में चयन

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर बनेगी।

अंतिम बात

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने Constable (Barber) ओर Constable (Washerman) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 11 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो युवा ITBP में ट्रेड्समैन के पद पर करियर बनाना चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़े।

यह भी पढ़ें- Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: 10वीं पास + हिंदुस्तानी संगीत अनुभव अनिवार्य, मासिक वेतन ₹30,000

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment