JEE Main 2026 Session 2: NTA ने जारी की अलर्ट, अभी तक फ्रॉम नहीं भरा तो जल्द करें, परिक्षा 2 से 9 अप्रैल

Published On: February 22, 2026

JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 निर्धारित है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन छात्रों के लिए स्पष्ट अलर्ट जारी किया है जो इस परिक्षा में शामिल होना चाहते है लेकिन किसी कारणवश अभी तक एप्लीकेशन फ्रॉम नहीं भर पाए हैं। अंतिम समय में सर्वर लोड, तकनीक दिक्कत या अन्य समस्याओं से बचने के लिए NTA ने सलाह दी है कि छात्र जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर भरा जा सकता है। छात्र इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

NTA ने कैटिगरी और चुने गए पेपर (पेपर 1 या पेपर 1+2) के आधार पर अलग अलग शुल्क तय किया गया है।

  • पुरुष उम्मीदवार (General/OBC/EWS) का Paper 1 या Paper 2 के लिए ₹1000 और Paper 1+2 के लिए ₹2000 रूपये निर्धारित हुआ है।
  • महिला उम्मीदवार (General/OBC/EWS) का Paper 1 या Paper 2 के लिए ₹800 और Paper 1+2 के लिए ₹1600 रूपये।
  • SC/ST/PwD/Transgender उम्मीदवार के लिए Paper 1 या Paper 2 का ₹500 और Paper 1+2 का ₹1000 रूपये।

परीक्षा कब होगी?

JEE Main 2026 Session 2 के लिए NTA ने परिक्षा तारीख 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगी। शिफ्ट सुबह और शाम में होगी, लेकिन समय NTA द्वारा तय की जाएगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तारीख से 10 दिन पहले जारी होगा और एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी की जाएगी। इस परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और दो पेपर होंगे:

  • Paper 1: B.E./B.Tech के लिए
  • Paper 2: B.Arch और B. Planning के लिए

करेक्शन विंडो तारीख

NTA ने उन छात्रों के लिए भी राहत की बात की है जिन्होंने फ्रॉम भरते समय कोई गलती कर दी है। फ्रॉम में सुधार के लिए 27 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक रात के 11:50 बजे तक समय सीमा मिलेगा। इस दौरान छात्र ऑनलाइन लॉग इन करके फ्रॉम में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के बाद कोई भी बदलाब संभव नहीं होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में ही सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

JEE Main 2026 Session 2 Correction Window Notice (Photo: NTA Official Website)

JEE Main 2026 Session 2 आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Latest News सेक्शन में जाएं।

वहां लिखा होगा Registration for JEE (Main)-2026 [Session-II) is LIVE! इस लिंक पर क्लिक करें।

New Registration में क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर प्राप्त Application Number और Password से लॉग इन करें।

आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी और अवश्यक दस्तावेज (JPEG फॉर्मेट) को अपलोड करें।

कैटिगरी और पेपर के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

फ्रॉम में दर्ज जानकारी को अच्छे जांच कर सबमिट करें।

Session 2 क्यों महत्वपूर्ण है?

Session 1 में जिन छात्रों की रैंक उनके अपेक्षा से कम आई है, उनके लिए Session 2 में बेहतर स्कोर करने का आखिरी मौका है। NTA दो सेशन आयोजित करती है ताकि छात्र बेहतर स्कोर चुन सकें। Session 2 के स्कोर से JEE Advanced 2026 के लिए कालीफाई किया जा सकता है।

अंतिम बात

JEE Main 2026 Session 2 उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो NITS, IIITS और GFTIs में दाखिला चाहते हैं। समय रहते आवेदन करें और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें।

यह भी पढ़ें- MPPSC SET Admit Card 2026 OUT: स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू, परीक्षा 1 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment