Ladli Behna Yojana Update: 1500 रुपये जल्द खाते में, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी सौगात

Published On: April 7, 2026

Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जल्द ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होने वाली है। प्रत्येक लाभार्थी को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इस योजना के तहत अब तक 34 किस्तें जारी हो चुकी है, जिसमें पात्र महिलाओं के खातों में कुल 54000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

रांची जिले की तरह मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी मार्च किस्त का भुगतान पूरा हो चुका है। अप्रैल 2026 की 35वीं किस्त 10 से 15 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक तिथि की पुष्टि अभी बाकी है।

इस साल बजट में भारी आवंटन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 23,883 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि योजना को और प्रभावी ढंग से चलाने और सभी पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के लिए पर्याप्त है।

eKYC अनिवार्यः नाम कटने से बचें

सरकार ने योजना की पात्रता सत्यापन के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। कई लाभार्थियों के नाम पहले ही पात्रता जांच में हटा दिए गए हैं। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो तुरंत समग्र पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर हैं। KYC पूरा न होने पर 35वीं किस्त का 1500 रुपये अटक सकता है।

लाडली बहना योजना eKYC कैसे करें?

समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएं।

e-KYC करें’ विकल्प पर क्लिक करें।

अपनी समग्र आईडी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।

समग्र आईडी से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर खुलेगी।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

अब आधार नंबर से eKYC की प्रक्रिया पूरी करें।

लाडली बहना योजना स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प चुनें।

अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

कैप्चा कोड भरें।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

खोजें बटन पर क्लिक करें।

अंतिम बात

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त अप्रैल 2026 में 1500 रुपये के रूप में पात्र महिलाओं के खातों में आने वाली है।इस साल योजना के लिए 23,883 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अब तक 34 किस्तों में 54000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। eKYC अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है तो samagra.gov.in पर तुरंत पूरा कर लें, अन्यथा 35वीं किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana Status Check: रांची में 3.89 लाख महिलाओं के खाते में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर, स्टेटस कैसे चेक करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment