LPG Cylinder New Rules: अब 80% डिलीवरी पर ओटीपी अनिवार्य, नहीं तो एजेंसी की आपूर्ति रुक सकती है

Published On: March 11, 2026

LPG Cylinder New Rules: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बड़ा ओर सख्त बदलाव लागू कर दिया है। अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों (एजेंसियों) को हर महीने अपनी कुल डिलीवरी का कम से कम 80% ओटीपी के आधार पर ही पूरा करना अनिवार्य होगा। अगर यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो तेल कंपनियां एजेंसी की अगली आपूर्ति रोक सकती है। यह निर्देश इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सभी एजेंसियों के सॉफ्टवेयर में पहले ही लागू कर दिया गया है।

डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) व्यवस्था क्या है?

  • उपभोक्ता सिलेंडर बुक करता है।
  • बुकिंग कन्फर्म होने पर उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का OTP आता है।
  • डिलीवरी बॉय सिलेंडर पहुंचाता है तो उपभोक्ता उसे OTP बताता है।
  • डिलीवरी बॉय OTP सिस्टम में दर्ज करता है।
  • OTP मैच होने पर ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है।

अब 80% डिलीवरी पर OTP अनिवार्य पेट्रोलियम मंत्रालय के नए निर्देश

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब हर महीने कुल डिलीवरी का कम से कम 80% OTP आधारित DAC के साथ ही पूरा करना अनिवार्य होगा। इसका मतलबः

अगर किसी एजेंसी ने महीने में 100 सिलेंडर डिलीवर किए तो उनमें से कम से कम 80 पर OTP दर्ज होना जरूरी है।
शेष 20% पर OTP नहीं होने पर भी डिलीवरी मानी जा सकती है, लेकिन 80% से कम होने पर एजेंसी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

21 दिन का लॉक पहले से लागू

पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही एक सिलेंडर तेने के बाद अगले के लिए 21 दिन का अनिवार्य इंतजार लागू कर दिया था। पहले यह अवधि 15 दिन थी। अब OTP की सख्ती के साथ यह व्यवस्था और मजबूत हो गई है।
उपभोक्ता सिलेंडर लेने के तुरंत बाद अगली बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन डिलीवरी 21 दिन बाद ही होगी। OTP न होने पर डिलीवरी दर्ज नहीं होगी ओर एजेंसी की आपूर्ति रुक सकती है।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

  • अगला सिलेंडर बुक करने से पहले 21 दिन पूरे होने का ध्यान रखें।
  • OTP आने पर उसे सुरक्षित रखें और डिलीवरी बॉय को बताएं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या होने पर वैकल्पिक नंबर रजिस्टर करवाएं।
  • बिना बुकिंग सिलेंडर मांगने से बचें अब यह संभव नहीं रहेगा।
  • किसी भी समस्या पर नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी हेल्पलाइन से संपर्क करें।

अंतिम बात

घरेलू एलपीजी डिलीवरी में 80% OTP अनिवार्यता वैश्विक अस्थिरता और घरेलू आपूर्ति संतुलन के लिए उठाया गया जरूरी कदम है। कंपनियां सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई कमी न हो और डिलीवरी समय पर हो। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि पैनिक न करें, बुकिंग नियमों का पालन करें और OTP व्यवस्था का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- New Banking Rules: आरबीआई ने डिजिटल धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment