LPG Gas Cylinder: दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर योजना को मंजूरी दी, 242 करोड़ का प्रावधान

Published On: February 25, 2026

LPG Gas Cylinder: दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के बाद यह घोषणा की। इस योजना के तहत, दिल्ली में वैध राशन कार्ड रखने वाले सभी परिवारों को होली पर एक सिलेंडर की कीमत के बराबर राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वर्तमान में दिल्ली में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹853 है. इसलिए इतनी राशि ट्रांसफर होगी। सरकार ने इस पहल के लिए 242 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया है।

योजना का उद्देश्य और लाभार्थी

यह योजना दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों को त्योहारों के समय आर्थिक राहत देने के लिए बनाई गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सात में दो बार होली और दिवाली पर यह सहायता मिलेगी। इससे परिवारों को महंगाई के बोझ से कुछ राहत मिलेगी और त्योहार मनाने में आसानी होगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह बड़ी मदद साबित होगी। मुख्यमंत्री ने इसे परिवारों के लिए खुशी का मौका बताया और कहा कि सरकार गरीबों को सम्मानजनक तरीके से सहयोग दे रही है।

DBT के जरिए ट्रांसफरः पारदर्शिता और सुविधा

सिलेंडर फिजिकल रूप से देने की बजाय, सरकार ने DBT मोठ चुना है। इसका मतलब है कि ₹853 की राशि सीधे लाभार्थी के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी, लीकेज कम होगा और लाभार्थी खुद तय कर सकेंगे कि राशि का उपयोग कब और कैसे करना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पीएनजी यूजर्स को भी यही राशि मिलेगी, क्योंकि योजना का उद्देश्य रसोई ईंधन की मदद करना है, चाहे वह सिलेंडर हो या पाइपलाइन।

कार्यान्वयन और समयसीमा

कैबिनेट ने आज इस योजना को पास किया। इससे पहले कोई निर्णय नहीं लिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली से पहले लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह योजना इस साल से लागू हो रही है। दोनों त्योहारों के लिए फेसता लिया गया है-एक मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में और दूसरा अगले में। सरकार ने फंड सेक्शन कर दिया है।

मुख्यमंत्री के मुख्य बयान

रेखा गुप्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि “दिल्ली की मेरी बहनों को और परिवारों को में बधाई देना चाहती हूं। एक वायदा जो हमने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली के लिए किया था होली और दिवाली पर निशुल्क सिलेंडर देने का। आज कैबिनेट में उस योजना को हमने पास किया।”

उन्होंने आगे कहा कि “हमने 242 करोड़ का फंड सेंशन किया और इस होली के त्योहार पर हम राशन कार्ड धारक जो दिल्ली में है उन सभी परिवारों को एक-एक सिलेंडर की वैल्यू यानी कि ₹853 डीबीटी करेंगे उनके अकाउंट में।”

पीएनजी यूजर्स के बारे में उन्होंने बताया कि “जो लोग सिलेंडर नहीं इस्तेमाल करके पाइपलाइन के माध्यम से भी गैस यूज कर रहे हैं, पीएनजी यूज कर रहे हैं, उन्हें भी हम उनके अकाउंट में यह वेल्यू जो ₹853 है, उसको ट्रांसफर करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने वादों पर जोर देते हुए कहा कि “यह विश्वास दिलाती हूं कि जो कुछ भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनसे कहा है उन सब वायदों को हम पूरा करेंगे। एक-एक करके सारी चीजें सारे संकल्प हमारे पूरे किए जाएंगे।”

यह भी पढ़ें- DA Hike: DA-DR अब 35% हुआ, नियमित कर्मचारियों से लेकर पेंशनर्स और मार्च 2026 से सैलरी लागू

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment