LPG Rates Today: देशभर में वैश्विक तेल कीमतों (Crude Oil Price) में तेज उछाल के बावजूद घरेलू एलपीजी (LPG) कीमतों में अभी कोई आधिकारिक बदलाव नहीं हुआ है। ब्रेट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल और WTI कूड 102 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर चुका है, जिससे आम लोगों के मन में यह आशंका पैदा हो रही है कि क्या उनके शहर में एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ जाएंगे। अभी तक गैस एजेंसियों ने कोई नई कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से एलपीजी रेट में बदलाव की संभावना बनी हुई है क्योंकि गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रेट रिव्यू करती है।
शहर-वार घरेलू एलपीजी सिलिंडर रेट (मार्च 2026)
- लखनऊ: ₹950.50
- मेरठ: ₹910.50
- कानपुर: ₹928
- इलाहाबाद (प्रयागराज): ₹965.50
- वाराणसी: ₹976.50
- पटना: ₹1002.50
- रांची: ₹970.50
- दरभंगा: ₹1010
- मुजफ्फरपुर: ₹928
- दिल्ली: ₹913
- नोएडा: ₹910.50
- गाजियाबादः ₹910.50
- चंडीगढ़: ₹922.50
- शिमला: ₹958.50
- श्रीनगर: ₹1029
- भोपाल: ₹918.50
- इंदौर: ₹941
- जयपुरः ₹916.50
- रायपुर: ₹984
- मुंबई: ₹912.50
- कोलकाता: ₹939
- भुवनेश्वरः ₹939
- अहमदाबादः ₹920
एलपीजी किल्लत पर राहत की खबर
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में उत्पन्न तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अच्छी खबर यह है कि दो बड़े एलपीजी जहाज – BW Tyr ओर BW Elm – लगभग 94,000 टन एलपीजी कार्गो लेकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। BW Tyr मुंबई बंदरगाह 31 मार्च तक पहुंच सकता है और BW Elm न्यू मंगलोर की ओर जा रहा है और 1 अप्रैल को पहुंचने की उम्मीद है।
क्या 1 अप्रैल से एलपीजी महंगा हो सकता है?
गैस कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों, विदेशी मुद्रा दर और अन्य कारकों को देखते हुए घरेलू एलपीजी रेट तय करती हैं। वैश्विक स्तर पर कूड कीमतों में तेज उछाल के कारण 1 अप्रैल को रेट में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है, हालांकि अंतिम फैसला कंपनियों ही लेगी। आम उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे आधिकारिक ऐप (mLPG) या गैस एजेंसी से नवीनतम रेट की पुष्टि करते रहे।
अंतिम बात
वैश्विक स्तर पर ब्रेट क्रूड 116 डॉलर और WTI 102 डॉलर प्रति बेरल के पार पहुंचने के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम अभी स्थिर हैं। दो बड़े एलपीजी जहाज होर्मुज पार करके भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। 1 अप्रैल 2026 को गैस कंपनियां नई कीमतें घोषित कर सकती है। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम अपडेट लेते रहे और एलपीजी का संयमित उपयोग करें।