Mahtari Vandan Yojana: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की 69 लाख महिलाओं के खाते में 25वीं किस्त का ₹1,000 ट्रांसफर

Published On: March 9, 2026

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजना महतारी वंदन योजना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) पर, राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को योजना की 25वीं किस्त के रूप में ₹1,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के जगदलपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से इस हस्तांतरण को औपचारिक रूप से शुरू किया। इस एक किस्त से 69 लाख महिलाओं को लाभ मिला है।

योजना का उद्देश्य और संरचना

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 (वार्षिक ₹12,000) की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि महिलाओं के नाम पर पंजीकृत आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर होती है। योजना की शुरुआत से अब तक राज्य सरकार ने कुल ₹1,62,373.30 करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थियों को जारी की है।

25वीं किस्त का वितरण

महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगल क्लिक के साथ 25वीं किस्त का हस्तांतरण शुरू किया। जिसकी:

  • लाभार्थी महिलाएं: 69 लाख
  • प्रति महिला राशिः ₹1,000
  • कुल वितरित राशि (इस किस्त में): ₹690 करोड़ (लगभग)
  • कुल अब तक जारी राशि: ₹1,62,373.30 करोड़

इस वितरण से राज्य भर में करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ पहुंच रहा है।

पैसा की स्टेटस कैसे चेक करें?

महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (या मोबाइल ऐप खोले)।
होमपेज पर अंतिम सूची या आवेदन की स्थिति (Beneficiary Status / Payment Status) का विकल्प चुनें।
अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड ओर मोबाइल पर आए OTP को भरें।
सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी दिखेगी।

यदि पैसा नहीं दिख रहा है तो:

बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं चेक करें
खाता सक्रिय है या नहीं
ई-केवाईसी पूरी हुई है या नहीं

अंतिम बात

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 25वीं किस्त का ₹1,000 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचना इसकी सफलता को दर्शाता है। कुल ₹1.62 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित होना योजना की गति और प्रभाव को दिखाता है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना लगातार तेजी से काम कर रही है। पैसा चेक करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉल करके देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana: फर्जी जियो टैगिंग और गलत लोकेशन पर लाभ से वंचित, सरसपुर में एक आवेदक का खुलासा

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment