Maiya Samman Yojana New Update: लाभार्थी महिलाओं को ₹20,000 तक का लोन, लेकिन फ्री नहीं मुख्यमंत्री मैया उद्यम योजना की पूरी सच्चाई

Published On: February 9, 2026

Maiya Samman Yojana New Update: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक नई घोषणा सामने आई है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री मईया उद्यम योजना शुरू करके का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत योजना से जुड़े सभी लाभुकों को व्यवसाय करने के लिए ₹20,000 तक का लोन दिया जाएगा। यह लोन फ्री नहीं है इसे 12 या 24 महीनों में बिना ब्याज के (या बहुत कम ब्याज पर) चुकाना होगा। खाश बात यह है कि लोन की किस्तों मईया सम्मान योजना की मासिक राशि से कटौती होगी।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना क्या है?

लोन की राशि को अधिकतम ₹20,000
उद्देश्य, छोटे व्यवसाय को शुरू करने के लिए पूंजी उपलब्ध कराना
समय सीमा लोन 12 महीने या 24 महीने वाली ₹2,500 में से कटौती
ब्याज अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से कहा गया है कि बिना ब्याज या बहुत कम ब्याज पर होगा।

कौन कौन से व्यवसाय शुरू कर सकते हैं?

सरकार ने कुछ व्यवसायों को स्पष्ट रूप से मंजूरी दी है, जैसे श्रृंगार की दुकान, सिलाई सेंटर, मशरूम उत्पादन, मसाला पिसाई यूनिट, पशुपालन (छोटे स्तर पर) और सूक्ष्म उद्योग (माइक्रो एंटरप्राइज)। ये छोटे स्तर के व्यवसाय हैं जिन्हें घर से या कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है।

लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड
मईया सम्मान योजना से जुड़े प्रमाण पत्र
पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट (जिसमें मईया सम्मान योजना की राशि आई हो)
व्यवसाय से जुड़ा बेसिक प्लान

लोन लेने से पहले इन बातों को ध्यान रखें

लोन माफ नहीं होगा इसको चुकाना पड़ेगा और किस्तों मईया सम्मान योजना की राशि से ही कटेंगी, 12 महीने में चुकाने पर दोबारा ₹20,000 तक का लोन लिया जा सकता है।

लोन चुकाने की समय सीमा और प्रक्रिया

इस योजना की लोन चुकाने के लिए 12 महीने या 24 महीने में की जा सकता है, अगर 13 महीने में पूरा चूकता कर दिया तो दोबारा लोन लेने का मौका मिलेगा। किस्तों हर महीने मईया सम्मान योजना की ₹2,500 में से कटौती होगी। अगर किस्तों समय पर नहीं भरी गई तो आगे की राशि रोक दी जा सकती है।

लोन लेने से पहले सोचने वाली बातें

  1. क्या आपका व्यवसाय चल पाएगा और मुनाफा देगा?
  2. क्या हर महीने ₹2,500 में से किस्त कटने के बाद भी घर चल पाएगा?
  3. क्या आप 12 या 24 महीने तक नियमित चुकौती कर पाएंगी?
  4. क्या आपने योजना की सभी शर्तें समझ ली हैं?

अंतिम बात

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, लेकिन इसे फ्री पैसा समझने की गलती न करें। यह ₹20,000 का लोन है, जिसे 12 या 24 महीनों में चुकाना होगा। लोन लेने से पहले पूरी जानकारी लें, अपनी क्षमता जांचे और सोच समझकर फैसला लें।

यह भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana 18th Installment: 10 फरवरी तक ट्रांसफर की संभावना, सरकारी नोटिस अभी नहीं जारी

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment