Maiya Samman Yojana Update: होली पर झारखंड सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त एक साथ ट्रांसफर शुरू की, 4 मार्च तक सभी जिलों में भुगतान

Published On: March 2, 2026

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को होली के अवसर पर बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जनवरी और फरवरी महीने की लंबित किस्तें (17वीं और 18वीं) एक साथ लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया गया है। यानी कई जिलों में आज से ही 2 महीने की राशि (₹2,500 × 2 = ₹5,000) सीधे खाते में आ रही है। विभिन्न जिलों जैसे डीसी और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी पोस्ट की है।

इन जिलों में पैसा मिला

जमशेदपुरः 2 महीना का राशि मिला।
रांची: जनवरी महीने का ₹2,500 मिला।
जामताड़ाः लाभार्थियों को ₹2,500 की एक किस्त मिल चुकी है।
गिरिडीह: 2 महीने का पूरा पैसा (₹5,000) ट्रांसफर हो चुका है।
खूंटी: पैसा पहुंचने की पुष्टि हुई।
हजारीबागः 2 महीने की राशि खाते में आ चुकी है।
सिमडेगाः भुगतान शुरू हो चुका है।

यदि आप इस जिले में आते है, तो एक बार अपना बैंक खाते चेक कर लेना। यदि नहीं आया तो थोड़ा इंतजार करो आपको मिल जाएगी। जिन जिलों को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उनको होली के अवसर पर मिलने की पूरी संभावना है।

अगर अभी तक पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक राशि नहीं दिख रही है तो घबराएं नहीं। कारण और समाधान इस प्रकार है:

  • 28 फरवरी शनिवार: बैंक बंद होने के कारण कई ट्रांसफर नहीं होगी।
  • 1 मार्च रविवार: बैंक बंद।
  • 2 मार्च से 4 मार्च: होली और अन्य छुट्टियों, लेकिन डीबीटी बैच प्रोसेसिंग चलती रहती है।

अधिकांश लाभार्थियों को 4 मार्च 2026 तक हर हाल में 2 महीने की राशि मिल जाएगी। कुछ मामलों में जनवरी का ₹2,500 पहले आ रहा है, फिर फरवरी का ₹2,500 अलग से आएगा।

अंतिम बात और जरूरी सलाह

4 मार्च तक आप को सलाह दी जाती है कि, बैंक खाते या मोबाइल बैंकिंग ऐप चेक करते रहें। अगर 4 मार्च तक पैसा नहीं आया तो नजदीक आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें। झारखंड सरकार की यह पहल महिलाओं को होली पर आर्थिक सहारा दे रही है। 4 मार्च तक सभी जिलों में राशि पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lakhpati Bitiya Yojana की शुभारंभ 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी, 21 बर्ष पर परिपक्कता मूल्य ₹1 लाख से अधिक

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment