Mavan Dhiyan Satkar Scheme Registration: 13 अप्रैल से नए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18+ महिलाओं को हर महीने 1000-1500 रुपये, SC महिलाओं को 1500

Published On: March 30, 2026

Mavan Dhiyan Satkar Scheme Registration: पंजाब की महिलाओं के लिए बेसाखी इस बार विशेष खुशियां लेकर आ रही है। आम आदमी पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये या 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह ओर सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। राज्य कैबिनेट ने रविवार को इस योजना पर मुहर लगा दी है। नए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल 2026 (बैसाखी) से शुरू होंगे।

योजना की जानकारी

  • लाभार्थी: पंजाब की 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं
  • आय सीमाः कोई आय सीमा नहीं

राशि

इस योजन से अनुसूचित जाति महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह और सामान्य श्रेणी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेगी। इसके साथ विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन आदि लेने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड (पंजाब का पता होना चाहिए)
  • वोटर आईडी कार्ड (पंजाब का)
  • आधार से लिंक बैंक खाता (DBT के लिए अनिवार्य)

आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विशेष पोर्टल पर होगा।
  • ऑफलाइन विशेष शिविरों के माध्यम से फॉर्म भरे जा सकते हैं।
  • महिलाएं नजदीकी CSC केंद्र, पंचायत कार्यालय यां महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर भी फॉर्म भर सकेंगी।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतें खुद पूरी कर सकेंगी और परिवार में फेसले लेने की उनकी भूमिका बढ़ेगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

बजट प्रावधान

8 मार्च 2026 को पंजाब विधानसभा में पेश बजट में इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इतनी बड़ी राशि से साफ है कि सरकार इस योजना को गंभीरता से लागू करने जा रही है।

अंतिम बात

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। 13 अप्रैल 2026 से नए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। अनुसूचित जाति महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देने और उनके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पात्र महिलाएं 13 अप्रैल से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन में हिस्सा लेकर योजना का लाभ उठा सकती है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 23rd, 24th & 25th Installment: तीन किस्तों की लिस्ट जारी, अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में आएंगे पैसे

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment