MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 06 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 मई को होगी परीक्षा

Published On: April 6, 2026

MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 25 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है।

MPESB Nursing Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • फॉर्म सुधार की अंतिम तिथिः 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 15 मई 2026

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्टः सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्टः दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

आवेदन फीस

  • अनारक्षित (General/EWS): ₹500
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): ₹250

परीक्षा पैटर्न

  • कुल अंक: 100
  • कुल प्रश्न: 100
  • परीक्षा अवधिः 2 घंटे

परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य गणित
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य अभिरुचि (General Aptitude)
  • संबंधित विषय (Nursing/Paramedical subjects)

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण। इसके साथ चार वर्षीय B.Sc. Nursing डिग्री (B.Sc. Nursing Degree) पूरी की हो।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 40 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

MPESB Nursing Officer & Sister Tutor भर्ती: आवेदन कैसे करें?

MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।

अंतिम बात

MPESB ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। परीक्षा 15 मई 2026 को दो शिफ्ट में होगी। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहे।

यह भी पढ़ें- UPSSSC UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर आवेदन शुरू, 02 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अप्लाई करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment