MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फिन्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के कुत 1679 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमान (सैलरी)
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल के अनुसार ₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में दाखिल होने के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड करनी चाहिए। इसके साथ पद के अनुसार अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी होगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 33 बर्ष निर्धारित हुआ है। जितने भी आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों रहे, उनको सरकार नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
MPESB की इस भर्ती में 3 चरणों में उम्मीदवार की चयन की जाएगी। लिखित परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिखित परीक्षा 100 मार्क की जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी विषयों होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है।
MPESB Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट mpesb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Recruitment या Current Openings सेक्शन में जाएं।
Forest Guard/Field Guard/Jail Warder / Assistant Jail Superintendent Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
इसके बाद लॉगिन करें आवेदन फ्रॉम भरें और प्रिंटआउट निकल लें।
अंतिम बात
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड, फिल्ड गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 1679 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो युवा मध्य प्रदेश सरकार में इन पदों पर करियर बनाना चाहते हैं, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।