MPPSC SET Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025-26 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं।
“Admit Card – State Eligibility Test – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज में लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगी उसे अच्छे से जांच करें।
अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकल लें।
MP SET परीक्षा पैटर्न
MP SET परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (Teaching & Research Aptitude), इसमें कुल प्रश्न 50 और कुल मार्क 100। पेपर-2 विषय-विशिष्ट (Subject Specific), इसमें कुल प्रश्न 100 और कुल मार्क 200 निर्धारित हुआ है। इस परिक्षा में कुल मार्क 300 रखी गई है, जिसका समय अवधि 3 घंटे। यह परीक्षा UGC NET के पैटर्न पर आधारित है। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य है, जबकि पेपर-2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा।
MP SET परीक्षा महत्व
MP SET परीक्षा मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता निर्धारित करने वाली प्रमुख परीक्षा है। सफल उम्मीदवारों को, मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, UGC NET की तरह JRF के लिए भी योग्य हो सकते हैं और उच्च शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त करते हैं।
अंतिम सलाह
सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि, आज ही आधिकारिक वेबसाइट में जाके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसमें सभी जानकारी अच्छे से जांच करें, यदि कोई समस्या हुए तो MPPSC के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें। परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी करें पेपर 1 पर विशेष ध्यान क्योंकि यह सभी के लिए सामान्य है।
यह भी पढ़ें- BPSC ASO Mains Admit Card 2026: मुख्य परीक्षा 27 फरवरी को, डाउनलोड स्टेप्स, परिक्षा समय और जरूरी निर्देश