MPSC Group A & Group B Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 571 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है ओर इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती की विवरण
MPSC ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 571 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये पद मुख्य रूप से प्रशासनिक, राजस्व, पुलिस, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और अन्य विभागों में है। अधिसूवना में पदों का विस्तृत वितरण दिया गया है।
- ग्रुप-ए पद (उच्च प्रशासनिक स्तर)
- ग्रुप-बी पद (मध्यम स्तर के प्रशासनिक एवं तकनीकी पद)
सैलरी और अन्य लाभ
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹44,900 से ₹2,11,900 तक का वेतनमान मिलेगा। सैलरी पद, ग्रेड पे और लेवल के अनुसार अलग-अलग होगी। इसके साथ अन्य लाभ भी मिलेगा;
- महाराष्ट्र राज्य सेवा के नियमों के अनुसार DA, HRA, TA और अन्य भते
- पेंशन और ग्रेच्युटी
- मेडिकल सुविधा
- आवासीय सुविधा (कुछ पदों पर)
- प्रमोशन और कैरियर ग्रोथ के अवसर
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – स्क्रीनिंग टेस्ट
- मुख्य परीक्षा (Mains) – लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
पात्रता मानदंड
- कानून से जुड़े पदः भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से LLB डिग्री अनिवार्य है।
- चिकित्सा से संबंधित पदः MBBS डिग्री अनिवार्य है।
- अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री।
- आयु सीमा: पदानुसार अलग-अलग (सामान्यतः 19 से 38 वर्ष तक)।
आवेदन करने की स्टेप्स
MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Recruitment या Online Application सेक्शन में जाएं।
MPSC Recruitment 2026 – Group A & Group B लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
डेज जानकारी को अच्छे से जांच करके फ्रॉम सबमिट करें और प्रिंटआउट निकल लें।
अंतिम बात
इस भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए आप आज से फ्रॉम भर सकते हो, इसकी अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2026 रखी गई है। आवेदन से पहले सारे आवश्यक दस्तावेज को अच्छे से तैयार करके रखे ताकि आवेदन के समय कोई दिक्कत ना हो। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।